एक साथ 50 डिवाइसेस को कनेक्ट करेगा WiFi 802.11AX, जानें इसके features?

एक साथ 50 डिवाइसेस को कनेक्ट करेगा WiFi 802.11AX, जानें इसके features?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-11 08:27 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज का दौर इंटरनेट का चल रहा है और इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए लोग घर पर Wifi का यूज़ करते हैं। घर पर जो Wifi राउटर का इस्तेमाल किया जाता है, वो 802.11AC स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। इस तरह के राउटर में 8 से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट करने पर इंटरनेट स्पीड स्लो होने लगती है। इसी कारण अब WiFi 802.11AX स्टैंडर्ड को डेवलप किया गया है, जो एक साथ बिना इंटरनेट स्पीड को अफेक्ट करे 50 डिवाइसेस को कनेक्ट कर सकता है। कहा जा रहा है कि ये नया Wifi स्टैंडर्ड इस साल के आखिरी तक आ सकता है। 

Wifi 802.11AX के features: 

1. इस नए Wifi स्टैंडर्ड की मदद से डाउनलोडिंग और अपलोडिंग की स्पीड बढ़ेगी। साथ ही इसकी मदद से मल्टीपल डिवाइसेस में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग भी की जा सकती है। 
2. अगर आपका स्मार्टफोन या पीसी इनएक्टिव है यानी आप उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो ये नया Wifi स्टैंडर्ड सिर्फ facebook, whatsapp और Gmail के नोटिफिकेशन ही भेजेगा, जिससे आपके डाटा के साथ-साथ बैटरी भी बचेगी। 
3. ये Wifi स्टैंडर्ड यूजर्स की जरुरत के हिसाब से डाटा सेंड करेगा। यानी कोई यूजर ज्यादा डाटा का यूज कर रहा है, तो ये Wifi उसे ज्यादा डाटा सेंड करेगा, जबकि अगर कोई कम डाटा यूज कर रहा है तो उसे उस हिसाब से डाटा मिलेगा। 
4. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, इस नए Wifi स्टैंडर्ड के जरिए इंटरनेट की स्पीड 4 गुना बढ़ जाएगी। मतलब ये नया स्टैंडर्ड मौजूदा स्टैंडर्ड से 4 गुना ज्यादा इंटरनेट स्पीड देगा। 
5. आमतौर पर अभी किसी Wifi से मल्टीपल डिवाइस कनेक्ट होने से वीडियो रुक-रुककर चलते हैं, यानी बहुत ज्यादा सर्फिंग करते हैं। लेकिन इस स्टैंडर्ड के आने के बाद से 50 डिवाइसेस पर वीडियोज़ को बिना रोके प्ले किया जा सकेगा। 

Similar News