Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-07-17 09:06 GMT
Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने बहुचर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग-  अलग है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन है। Redmi K20 Pro में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। कितने खास हैं ये दोनों हैंडसेट और क्या है इनकी कीमत आइए जानते हैं...

कीमत
Redmi K20 Pro को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6 GB रैम व 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपए है। वहीं, 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपए है। इसके अलावा Redmi K20 भी दो वेरियंट में पेश किया गया है। इसके 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 21,999 रुपए जबकि, 6 GB रैम+128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपए है।

उपलब्धता
Redmi K20 सीरीज के स्मार्टफोन्स की पहली सेल 22 जुलाई 2019 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। स्मार्टफोन्स की सेल Flipkart, Mi.com और Mi Home पर होगी। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन ग्लेशियर ब्लू, फ्लेम रेड और कॉर्बन ब्लैक इन 3 कलर में आया है।

Tags:    

Similar News