शुरु हुई Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की बिक्री

शुरु हुई Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की बिक्री

Manmohan Prajapati
Update: 2019-03-25 11:06 GMT
शुरु हुई Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की बिक्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने पिछले हफ्ते अपना लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi Go लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की दूसरी सेल आज दोपहर 2 बजे से फ्लिफकार्ट पर शुरु हो चुकी है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन mi.com पर भी उपलब्ध है। Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर बेस्ड इस फोन की कीमत 4,499 रुपए से शुरू होती है। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। यह फोन दो कलर ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध है।

इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत कई लाभ दिए जा रहे हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट से Axis Bank Buzz Credit Card के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यदि आप इस फोन को शाओमी की वेबसाइट Mi.com से खरीदते हैं, तो Jio की ओर से 100 जीबी डेटा और 2,200 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। ऑनलाइन के बाद यह फोन ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशंस 
Redmi Go में 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1280X720 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। 

कैमरा
बात करें कैमरे की तो इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का रियर कैमरा मिल जाता है, जो कि LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5MP का फ्रंट  कैमरा दिया गया है। 

रैम/ रोम
इस फोन में 1 GB रैम और 8 GB इंटरनेट स्टोरेज क्षमता दी गई है। इसकी स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर काम करता है। इसे जल्द पाई अपडेट भी मिल सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 20 से ज्यादा भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को स्पोर्ट करता है और इसमें गूगल एसिसटेंट हिंदी में दिया गया है।

कनेक्टिविटी/ बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.1, FM- रेडियो, माइक्रो USB port, GPS और 3.5mm ऑडियो पोर्ट का ऑप्शन है। वहीं पावर के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है।

Similar News