Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite को मिला MIUI 10 अपडेट 

Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite को मिला MIUI 10 अपडेट 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-02-18 08:12 GMT
Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite को मिला MIUI 10 अपडेट 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi लगातार अपने पुराने स्मार्टफोन्स को समय- समय पर सॉफ्टवेयर सपोर्ट देती है। ​कंपनी ने पॉपुलर mi note 5 pro से लेकर कई हैंडसेट को अपना लेटेस्ट कस्टम OS MIUI 10 अपडेट दिया है। हाल ही में खबर है कि कंपनी इस अपडेट में अपने दो और स्मार्टफोन को जोड़ने जा रही है। दोनों फोन कंपनी के बजट फोन हैं, इनमें Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite शामिल हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi ने Redmi Y1 और Y1 Lite के लिए यह स्टेबल ग्लोबल MIUI 10 ROM रिलीज कर दी है। इन स्मार्टफोन्स के यूजर्स MIUI की बेवसाइट पर जाकर इस ROM को डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइनट में फास्टबूट और रिकवरी ROMs मौजूद है। दोनों स्मार्टफोन के चेंजलॉग फिलहाल उपलब्ध नहीं है।  

Redmi Y1
Redmi Y1 में 5.5-इंच HD डिस्प्ले दिया गया है। इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल ​फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन 4G VoLTE सपोर्ट करता है।

Redmi Y1 Lite
दूसरी तरफ Redmi Y1 Lite की बात करें तो इसमें 5.5-इंच का एचडी डिसप्ले दी गई है। इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 425 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए इस फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है।

 

Similar News