Xiaomi की पहली स्मार्टवॉच आज लॉन्च होगी, जानें संभावित फीचर्स

Xiaomi की पहली स्मार्टवॉच आज लॉन्च होगी, जानें संभावित फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-05 04:42 GMT
Xiaomi की पहली स्मार्टवॉच आज लॉन्च होगी, जानें संभावित फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi आज अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रही है। इसकी चर्चा लंबे समय से की जा रही है और कई लीक फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में Mi Watch को टीज किया गया था। कंपनी ने इस वॉच की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जारी की थीं। तस्वीरों में Xiaomi की स्मार्टवॉच का लुक Apple Watch से मिलता जुलता दिखाई देता है।

Apple Watch की तरह ही Xiaomi Smart Watch में रोटेटिंग बटन दिया गया है जिससे स्क्रॉल करने के लिए यूज किया जा सकता है। इस स्कवॉयर शेप्ड स्मार्ट वॉच है।  इसे ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 3D कर्व्ड ग्लास दिया गया है।

कुछ ऐसी होगी वॉच
आपको बता दें कि कंपनी ने इस वॉच को अपने सब-ब्रांड एमआईजिया (MIJIA) के साथ मिलकर तैयार किया है। टीजर के अनुसार, यह स्मार्टवॉच क्विक रिलीज मेकेनिज्म के साथ  लॉन्च की जाएगी। स्मार्टवॉच ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और नेवी ब्लू कलर के स्ट्रैप के साथ आएगी, यह स्ट्रैप fluoro रबर से बने होंगे, जो एंटी-एलर्जिक मेटीरियल होता है और यह एंटी-स्वेट भी होता है।    

Xiaomi की स्मार्टवॉच Qualcomm के Snapdragon वीयर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार यह वॉच Snapdragon 3100 वीयर प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि यह Google के Wear OS पर काम करेगी या नहीं,  

ई सिम का सपोर्ट
Xiaomi Mi Smart Watch को सेल्यूलर वर्जन में भी लॉन्च किया जाएगा जिससे कॉलिंग की जा सकेगी। इसमें वाईफाई की कनेक्टिविटी भी होगी और इसे इंडिपेंडेट भी इंटरनेट चलाया जा सकेगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार इस वॉच में यूजर्स को ई-सिम का सपोर्ट मिलेगा, जिससे इंटरनेट को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।  

Tags:    

Similar News