Yamaha SR-C20A और SR-B20A साउंडबार बिल्ट-इन सबवूफर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत 

Yamaha SR-C20A और SR-B20A साउंडबार बिल्ट-इन सबवूफर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत 

Manmohan Prajapati
Update: 2021-06-20 05:11 GMT
Yamaha SR-C20A और SR-B20A साउंडबार बिल्ट-इन सबवूफर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Yamaha (यामाहा) ने भारत में अपने दो नए साउंडबार लॉन्च किए हैं। इनमें Yamaha SR-C20A (यामाहा एसआर-सी20ए) और Yamaha SR-B20A (एसआर-बी20ए) शामिल हैं। दोनों साउंडबार कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं। इनमें एचडीएमआई पोर्ट और फोर सराउंड साउंड मोड दिया गया है। यही नहीं इन दोनों साउंडबार को मोबाइल ऐप के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Yamaha SR-C20A साउंडबार का आउटपुट 100W है, जबकि Yamaha SR-B20A में 120W का आउटपुट मिलेगा।

बात करें कीमत की तो, दोनों ही साउंडबार की कीमत 20,490 रुपए रखी गई है। लेकिन ई-कॉमर्स साइट अमेजन से Yamaha SR-C20A को 18,190 रुपए और Yamaha SR-B20A को 19,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत के बारे में...

Motorola Defy rugged हुआ लॉन्च, इस स्मार्टफोन को साबुन से धो सकेंगे

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A: स्पेसिफिकेशन
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A साउंडबार 2.1 चैनल सेटअप के साथ आते हैं। SR-C20A में बाएं और दाएं चैनल के लिए दो 20W स्पीकर के साथ-साथ 60W बिल्ट-इन सबवूफर है, जो 100W का साउंड आउटपुट देता है। वहीं SR-B20A में दो 30W बाएं और दाएं चैनल स्पीकर हैं और 60W बिल्ट-इन सबवूफर है जो कुल आउटपुट का 120W देता है।

दोनों यामाहा साउंडबार में स्टीरियो, स्टैंडर्ड, मूवी और गेम सराउंड साउंड मोड दिया गया है। इसमें यामाहा का क्लियर वॉयस फंक्शन दिया गया है। दोनों में ब्लूटूथ v5, SBC और AAC कोडेक सपोर्ट मिलता है। दोनों मॉडल में डॉल्बी डिजिटल ऑडियो प्रारूप के साथ-साथ डॉल्बी प्रो लॉजिक II का सपोर्ट भी मिलता है। 

Realme GT 5G भारत में दिवाली से पहले होगा लॉन्च, कीमत हुई लीक

कनेक्टिविटी के लिहाज से दोनों साउंडबार में HDMI पोर्ट और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने SR-C20A में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया है, जबकि यूजर्स को SR-B20A में DTS Virtual:X का सपोर्ट मिलेगा। जो कि 3D सराउंड साउंड अनुभव देता है। 
Yamaha SR-B20A DTS डिजिटल सराउंड को भी सपोर्ट करता है। रिमोट कंट्रोल के के अलावा दोनों साउंड बार को ऐप के एप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News