शांगहाई की बस्तियों में बुजुर्ग खुशी से बिता रहे हैं जीवन

शांगहाई की बस्तियों में बुजुर्ग खुशी से बिता रहे हैं जीवन

IANS News
Update: 2020-08-10 16:00 GMT
शांगहाई की बस्तियों में बुजुर्ग खुशी से बिता रहे हैं जीवन

बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। शांगहाई चीन में सब से पहले वृद्ध समाज में प्रवेश करने वाला शहर है। साथ ही उस का वृद्ध स्तर भी सब से ऊँचा है। गत वर्ष के अंत तक सारे शहर में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों की संख्या कुल जनसंख्या की 35.2 प्रतिशत से अधिक हो गयी। उधर 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों की संख्या सभी बुजुर्ग जनसंख्या की 15.8 प्रतिशत तक पहुंच गयी।

सुबह साढ़े दस बजे छांगनिंग जि़ले की होंगछाओ सड़क के बुजुर्ग सेवा केंद्र में दोपहर का भोजन औपचारिक रूप से शुरू हुआ है। 79 वर्षीय दादी छन तो आसपास में रहती हैं। वे यहां सुबह, दोपहर व रात्रि भोजन करती हैं। भोजन करने के अलावा बुजुर्ग इस 3072 वर्ग मीटर वाले सेवा केंद्र में शारीरिक जांच कर सकते हैं, दवा ले सकते हैं, पुस्तक पढ़ सकते हैं, कसरत कर सकते हैं, और रंगारंग सामूहिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

बुजुर्ग हर दिन इस केंद्र में भोजन करते हैं, और गतिविधि में भाग लेते हैं। क्योंकि यहां भोजन का दाम महंगा नहीं है, और सेवा भी बहुत अच्छी है। उन के अलावा यह केंद्र बस्ती में स्थापित किया गया। जो बुजुर्गों के घर से दूर नहीं है। इसलिये यह सेवा केंद्र बुजुर्गों में बहुत लोकप्रिय है।

अभी तक शांगहाई शहर में इस तरह के सेवा केंद्रों की संख्या 268 तक पहुंच गयी। जिससे शहर की सभी बस्तियों को कवर किया गया है। शांगहाई शहर के नागरिक मामले ब्यूरो के उप प्रधान च्यांग रेई के अनुसार वर्ष 2022 तक सारे शहर में सामुदायिक व्यापक बुजुर्ग सेवा केंद्रों की कुल संख्या 400 से अधिक होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस-एसकेपी

Tags:    

Similar News