अगर आप भी करते हैं रेड मीट का सेवन तो हो जाएं सावधान

अगर आप भी करते हैं रेड मीट का सेवन तो हो जाएं सावधान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-18 07:07 GMT
अगर आप भी करते हैं रेड मीट का सेवन तो हो जाएं सावधान

डिजिटल डेस्क। आप में से कई लोग मांसाहार का सेवन करते होंगे। कई लोग अपनी पसंद के चलते तो कई लोग फिटनेस के लिए अपने आहार में नॉनवेज को शामिल करते हैं, लेकिन कई बार नॉनवेज हमारी सेहत के लिए खातक साबित हो सकता है। हाल ही में हुए एक रिसर्च के मुताबिक सामने आया है कि जो लोग रेड मीट का अधिक सेवन करते हैं, उनमें मृत्यु का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है। 

खबरों के मुताबिक यह रिसर्च बीएमजे जनरल में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च की माने तो जो लोग रेड मीट की जगह अंडे, मछली, सब्जियां और साबूत अनाज का सेवन करते हैं, उनका जीवन लंबे समय तक चलता है। यह रिसर्च हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में किया गया है। 

शोधकर्ताओं ने 8 सालों तक रेड मीट के सेवन और उसके अगले 8 सालों के बीच मृत्यु दर पर रिर्सच किया और रिपोर्ट में पाया कि रेड मीट खाने से सबसे ज्यादा खतरा होता है मृत्यु का। शोधकर्ताओं ने इसके लिए 1986 से लेकर 2010 के बीच का डेटा लेकर रिर्सच किया, जिसमें 53,553 पंजीकृत नर्सो का डेटा लिया गया, जिनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच की थी। जबकि इसी काम से जुड़े 27, 916 पुरुषों का डेटा लिया गया, जिनकी उम्र 40 से 75 साल के बीच की थी। रिर्सच के मुताबिक रेड मीट खाने से 14,019 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जिनमें महिलाओं की संख्या 8,426 और पुरुष की संख्या 5,593 थी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

Tags:    

Similar News