नीतीश अस्थाना पाइन लैब्स के अध्यक्ष और सीओओ नियुक्त

नीतीश अस्थाना पाइन लैब्स के अध्यक्ष और सीओओ नियुक्त

IANS News
Update: 2020-07-27 12:00 GMT
नीतीश अस्थाना पाइन लैब्स के अध्यक्ष और सीओओ नियुक्त
हाईलाइट
  • नीतीश अस्थाना पाइन लैब्स के अध्यक्ष और सीओओ नियुक्त

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफॉर्म पाइन लैब्स ने सोमवार को अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में नीतीश अस्थाना की नियुक्ति की घोषणा की है।

वर्तमान में प्रति वर्ष 30 बिलियन डॉलर से अधिक की भुगतान प्रक्रिया में मदद करने वाली पाइन लैब्स 3,700 शहरों में 4.5 लाख से अधिक मर्चेंट टचपॉइंट के साथ 1.5 लाख से अधिक व्यापारियों की सेवा करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अस्थाना को प्रौद्योगिकी नवाचार और भारत समेत दक्षिण पूर्व एशिया के व्यापारियों के बीच डिजिटल भुगतान स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए कंपनी के प्रयासों में तेजी लाने का काम सौंपा गया है।

पाइन लैब्स के सीईओ बी अमरीश राऊ ने कहा, पाइन लैब्स में, हम मर्चेंट पेमेंट और कॉमर्स को फिर से परिभाषित करने के मिशन पर हैं। ऐसे में अस्थाना का विविध ज्ञान और अंतर्²ष्टि कंपनी के भीतर नवाचार को तेज करने और परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राऊ ने मार्च में विक्की बिंद्रा की जगह ली थी, जो सीईओ के रूप में दो साल के सफल कार्यकाल के बाद सैन फ्रांसिस्को वापस चले गए।

अस्थाना को भुगतान, फिनटेक और वित्त क्षेत्रों में वरिष्ठ कार्यकारी भूमिकाओं में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

अस्थाना ने कहा, पोस्ट कोविड-19 समय में डिजिटल भुगतान अपनाने में होने वाली वृद्धि के साथ देश के दूरस्थ क्षेत्रों में नवीन फिनटेक उत्पादों को लाने के लिए अभी यह सही समय है। साथ ही यह डिजिटल इंडिया विजन को भी गति प्रदान करता है।

पाइन लैब्स ने हाल ही में दक्षिण पूर्व एशिया की एक प्रमुख फिनटेक कंपनी फेव में निवेश किया है।

इसके प्रमुख निवेशकों में सेकोइया इंडिया, मास्टरकार्ड, एक्टिस कैपिटल, टेमासेक, पेपल और सोफिना शामिल हैं।

Tags:    

Similar News