रमजान स्पेशल हेल्थ न्यूज, रोजे में इफ्तारी के दौरान इन कारणों से किया जाता है खजूर का सेवन 

रमजान स्पेशल हेल्थ न्यूज, रोजे में इफ्तारी के दौरान इन कारणों से किया जाता है खजूर का सेवन 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-23 05:00 GMT

डिजिटल डेस्क। सेहत के हिसाब से खजूर काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इसे पोषक तत्वों का भडांर माना जाता है। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फास्फोरस और भरपूर विटामिन्स होते हैं। रमजान में खजूर का खास महत्व होता है। इस समय दुनिया भर में रमजान की रोनक है। जिसमें सभी मुस्लिम लोग पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तारी के समय खजूर खा कर ही अपना रोजा खोलते हैं। इस्लाम धर्म के लोगों की मान्यता है कि पैगंबर मोहम्मद अपना रोजा खजूर खा कर ही खोला करते थे। इसके साथ ही खजूर का सेवन करने से सेहत के साथ खूबसूरती भी बढ़ती है। आइए जानते हैं कि रोजे में खजूर खाने से और क्या-क्या फायदे होते हैं।  

फूड एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की मानें तो उनका कहना है कि खजूर में विटामिन A और फाइबर होता है। जो बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों की आशंका घटती है, साथ ही प्यास भी कम लगती है और बॉडी को एनर्जी मिलती है। 

रोजे में पूरे दिन कुछ खाया पीया नहीं जाता, जिससे खून में ग्लूकोज की मात्रा ठीक नहीं रहती है। ऐसे में खजूर खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा सही हो जाती है। खजूर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं और इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News