पाकिस्तान: मुंबई हमले का मास्ट माइंड हाफिज सईद का बेटा पाकिस्तान में लड़ेगा आम चुनाव! अल्लाह-हू-अकबर पार्टी से ठोकी दावेदारी

  • आंतकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद पाकिस्तान में लड़ेगा चुनाव
  • साल 2018 में भी लड़ चुका है चुनाव

Raj Singh
Update: 2023-11-21 05:26 GMT

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान आतंक को पनाह देने के लिए जाना जाता है। अब इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। न्यूज 18 और न्यूज इन फ्रांस ने इस खबर की पुष्टि की है। इनके रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में होने वाले आगामी 2024 के आम चुनाव में तल्हा सईद ने अल्लाह हू अकबर तहरीक पार्टी से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बकायदा इसके लिए तल्हा सईद ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

भारत सरकार ने हाफिज सईद के साथ उसके बेटे तल्हा सईद को भी आतंकवादी घोषित कर चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद जेल में बंद है इसलिए इसकी पार्टी लश्कर-ए-तैयबा की कमान उसके बेटे तल्हा सईद के हाथों में है।

आम चुनाव लड़ेगा हाफिज का लड़का

हाल ही में मीडिया में खबरें आई थी कि हाफिज सईद के बेटे तल्हा का अपहरण कर लिया गया है। जानकारी आई थी कि पाकिस्तान के पेशावर से तल्हा का अपहरण हुआ है। इसके बाद पाकिस्तान में अन्य आतंकियों की नींद उड़ गई थी। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि हाफिज सईद के बेटे पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार बनकर अपनी किस्मत अजमाने जा रहा है।

दूसरी बार चुनाव में खड़ा होगा तल्हा

इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 के आम चुनाव में तल्हा सईद का जीजा और हाफिज सईद का दामाद ने चुनाव लड़ा था। वहीं यह पहली बार नहीं हैं जब तल्हा आम चुनाव लड़ने जा रहा हो। इससे पहले भी उसने साल 2018 में अपने पिता के घरेलु शबर सरगोधा से चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं मिल पाई थी। उसे चुनाव में ग्यारह हजार वोटों से मुंह की खानी पड़ी थी। इसके साथ ही हाफिज के दामाद को भी जीत नहीं मिल पाई थी।

ब्लैकलिस्ट कर चुका है अमेरिका

तल्हा पर आरोप है कि आतंकी संगठन के लिए फंडिंग का काम करता है और अपने संगठन का दूसरा सबसे बड़ा ताकतवर है। पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक, तल्हा सईद का पूरा नाम तल्हा सईद उर्फ ​​हाफिज तल्हा सईद है। पिछले साल ही भारत सरकार ने तल्हा सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया था और इसे अमेरिका ने भी ब्लैकलिस्ट कर चुका है। लेकिन चीन हमेशा से हाफिज सईद को बचाने का काम करता है।

Tags:    

Similar News