ब्रिटिश महल में चीन के जापान विरोधी युद्ध विजय स्मृति प्रदर्शनी

ब्रिटिश महल में चीन के जापान विरोधी युद्ध विजय स्मृति प्रदर्शनी

IANS News
Update: 2019-09-30 15:31 GMT
ब्रिटिश महल में चीन के जापान विरोधी युद्ध विजय स्मृति प्रदर्शनी

बीजिंग, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के अपेथोरपे महल में इन दिनों चीन के जापान-विरोधी युद्ध की विजय की 70वीं वर्षगांठ से जुड़ी स्मृति प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

ब्रिटेन के अपेथोरपे महल का इतिहास 500 साल पुराना है, जहां ब्रिटेन के इतिहास में चार राजा रहते थे।

इस महल के मालिक ब्रिटेन के शाही पश्चिम-पूर्व अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर बरोन प्फेटन ने कहा कि पहले बहुत से ज्यादा ब्रिटिश लोगों को चीन की अधिक जानकारी नहीं थी, और न ही चीन के जापान विरोधी युद्ध के इतिहास के बारे में। लेकिन चीन के जापान विरोधी युद्ध यूरोप में नाजी के मुकाबले के बराबर था, जो विश्व में फासीवाद विरोधी युद्ध का महत्वपूर्ण भाग था।

जानकारी के मुताबिक, अपेथोरपे महल ब्रिटेन में राष्ट्र स्तरीय महल धरोहर है, जिसे ब्रिटिश राजा जेम्स प्रथम के युग में सबसे सुंदर महल माना जाता है। ब्रिटेन के इतिहास में इस महल का महत्वपूर्ण स्थान है। अप्रैल 2015 में इस राजमहल को औपचारिक तौर पर ब्रिटिश राष्ट्रीय धरोहरों की सूची में शामिल किया गया।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Similar News