नहीं रहे संयुक्त राष्ट्र अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान, उनके नेतृत्व में यूएई ने किया काफी विकास

नई दिल्ली नहीं रहे संयुक्त राष्ट्र अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान, उनके नेतृत्व में यूएई ने किया काफी विकास

ANAND VANI
Update: 2022-05-13 11:45 GMT
नहीं रहे संयुक्त राष्ट्र अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान, उनके नेतृत्व में यूएई ने किया काफी विकास
हाईलाइट
  • 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान का आज निधन हो गया है। यूएई के शासक के तौर पर अल नाहयान ने  नवंबर 2004 में सत्ता संभाली थी।  संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति बनने के बाद से शेख खलीफा ने संघीय सरकार और अबू धाबी की सरकार दोनों के बड़े पुनर्गठन में बड़ी भूमिका निभाई थी। 

उन्होंने अपने पिता सव. महामहिम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के उत्तराधिकारी के रूप में सियासी गद्दी संभाली। शेख जायद ने 1971 से 2 नवंबर 2004 तक  अपने निधन तक यूएई के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। 

राष्ट्रपति रहते  शेख खलीफा ने यूएई के लिए संतुलित और सतत विकास का ध्यान रखते समृद्धि हासिल की।   उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर अपने पिता की विरासत को मार्गदर्शन मानते हुए देश में विकास किया और उसे ही अपने लिए एक शक्ति के तौर पर देखा।  उन्होंने आवास, शिक्षा और सामाजिक सेवाओं से संबंधित कई परियोजनाओं के निर्माण के निर्देश दिए।

शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। उनका जन्म 1948 में हुआ था। वे  शेख जायद के सबसे बड़े पुत्र थे। उनके शासनकाल में यूएई में तेजी के साथ विकास हुआ, उन्होंने देशवासियों के साथ वापस लौटने वाले  लोगों के लिए अच्छे  सभ्य और कुशल जीवन की व्यवस्था की। 

 

 

Tags:    

Similar News