रूस-अमेरिका: पन्नू मामले पर भारत के समर्थन में आया रूस, अमेरिका पर लगाया भारत को अपमानित करने का आरोप

  • भारत के समर्थन में आया रूस
  • पन्नू मामले को बताया भारत पर निराधार आरोप
  • भारत को अपमानित करने का आरोप

Ritu Singh
Update: 2024-05-09 07:35 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या में भारत की भूमिका होने का दावा करते आया है, जबकि भारत इन आरोपों को खारिज कर दिया था। फिलहाल, जांच टीमें गठित कर भारत और अमेरिका मामले की जांच कर रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर रूस ने भारत का समर्थन किया है। रूसी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा बयान में रूस ने अमेरिका पर जमकर निशाना साधा है। रूस ने कहा है कि बिना किसी सबूत के भारत पर निराधार आरोप लगाना गलत है। इसके अलावा रूस ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट की भी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने अमेरिका पर भारत के लोकसभा चुनाव में दखल देने का आरोप लगाया है।

रूस ने पन्नू मामले पर क्या कहा?

भारत पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के कोशिश का आरोप लगाने के लिए रूस ने अमेरिका को जमकर सुनाया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि इस मामले में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता को लेकर अमेरिका ने अब तक कोई ठोस सबूत नहीं दिया है। रूस का कहना है कि सबूतों के अभाव में इस तरह की अटकलें स्वीकार्य नहीं है। भारत पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप लगाने को रूस ने एक देश के रूप में भारत को अपमानित करना करार दिया है।

लोकसभा चुनाव में दखल!

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने अमेरिका पर भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव को बाधित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। दरअसल, धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में भारत की आलोचना की गई है। अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर तैयार रिपोर्ट में भारत पर धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

इस मामले पर रूसी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका लगातार भारत की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर निराधार आरोप लगाता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के आंतरिक राजनीतिक परिदृश्य को बाधित करने और लोकसभा चुनावों में रूकावट पैदा करने के लिए अमेरिका ऐसा कर रहा है। मारिया जाखारोव ने कहा कि अमेरिका को भारत की राष्ट्रीय मनसिकता और इतिहास की समझ नहीं है जिस वजह से भारत पर निराधार आरोप लगाते रहता है। उन्होंने कहा कि यह एक देश के रूप में भारत का अपमान करना है।

Tags:    

Similar News