दिल्ली शराब घोटाला मामला: ईडी के लॉकअप में बंद रहेंगे केजरीवाल , आज कोर्ट में पेश होंगे मुख्यमंत्री

Surbhit Singh
Update: 2024-03-21 15:41 GMT
Live Updates - Page 2
2024-03-21 18:24 GMT

शुक्रवार को होगी दिल्ली शराब घोटाला मामले की सुनावई

दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाला मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। 

2024-03-21 18:18 GMT

सीएम केजरीवाल पहुंचे ईडी कार्यालय

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी कार्यालय पहुंच गए है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को लेकर कथित शराब घोटाला मामले में सुनावाई होने की अटकलें लगाई जा रही है। ऐसे में दिल्ली सीएम को आज की रात ईडी के लॉकअप में ही गुजारनी होगी। 

2024-03-21 17:55 GMT

तेजस्वी यादव ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्षी दलों के कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इस कड़ी में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

2024-03-21 17:35 GMT

सीएम केजरीवाल को लेकर रवाना हुई ईडी टीम

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें लेकर अधिकारियों की मुख्यमंत्री आवास से रवाना हो गई है। 

2024-03-21 17:30 GMT

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने किया ट्वीट

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि "जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे। तानाशाही चरम पर है। सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है। हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं।"

2024-03-21 17:16 GMT

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सपा सुप्रीमो ने केंद्र की बीजेपी सरकरा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सत्ता में वापसी नहीं होने वाली है। इसलिए वह चुनाव से पहले वह विपक्षी के नेताओं की गिरफ्तारी करवा रही है। 

2024-03-21 17:08 GMT

मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ट्विट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट किया है। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

2024-03-21 17:02 GMT

राहुल गांधी ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट पोस्ट किया है। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी को डरा हुआ तानाशाह और लोकतंत्र की हत्या बताया है। राहुल गांधी ने पोस्ट के अंत में कहा कि दिल्ली के सीएम की इस गिरफ्तारी का इंडिया गठबंधन अच्छे से जवाब देगी।

2024-03-21 16:55 GMT

शरद पवार ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तार पर किया रिएक्ट

महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ इंडिया एलायंस खड़ा हुआ है।

2024-03-21 16:47 GMT

संबित पात्रा ने दिया बयान

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। भ्रष्टाचार का जश्न चल रहा है। अगर उनकी आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो उसे रद्द क्यों किया गया? आपने शराब खरीद की पूरी प्रक्रिया में गुटबाजी क्यों और कैसे शुरू की? उन्होंने अपने करीबियों को ठेके क्यों दिए? प्रारंभ में 5% कमीशन दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 12% कर दिया गया, और यहां तक ​​कि 7% अतिरिक्त कमीशन उन्हें काले धन के रूप में प्राप्त हुआ। इस देश में कोई अदालत नहीं बची है जहां आम आदमी पार्टी ने अपना झूठ फैलाने के लिए संपर्क नहीं किया हो। फिर भी उन्हें कहीं से कोई राहत नहीं मिली आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं। मुझे कहना चाहिए कि वह एक बुरा विचार है।"

Tags:    

Similar News