हेल्थ टिप्स: कटे फलों पर नमक या शक्कर डालकर खाने से सेहत को हो सकता है नुकसान, ये है फल खाने का सही तरीका

  • कटे फलों पर डालके खाने हैं नमक या शक्कर
  • सेहत को हो सकता है नुकसान
  • यहां जाने फल खाने का सही तरीका

Sanjana Namdev
Update: 2024-04-29 13:18 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग ताजे फलों को काटकर खाते हैं या उनका सलाद बनाते हैं। फ्रूट सलाद बनाने के लिए कटे हुए फलों पर लोग चाट मसाला या नमक छिड़कते हैं। इससे फल का स्वाद बढ़ जाता है। घर पर प्याज, खीरा आदि भी काटकर सलाद बनाते हैं और उसमें नमक मिलाते हैं। कई बार फल की मिठास को और बढ़ाने के लिए लोग कटे फलों में चीनी मिला लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इन कटे हुए फलों पर नमक मिला कर खाने से आपकी सेहत पर इसका खराब असर हो सकता है। अगर आपको भी शक्कर, नमक या चाट मसाला डालकर खाना पसंद है तो सावधान हो जाएं।

फल में नमक मिलाकर खाने से नुकसान

कटे फल पर नमक छिड़कने पर वह पानी छोड़ने लगता है। इस से फल में मौजूद न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं। वहीं नमक या चाट मसाले में मौजूद सोडियम किडनी पर असर करता है। अगर आप नमक के साथ चाट मसाला भी मिलाते हैं, तो शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है, क्योंकि चाट मसाले में भी नमक होता है।

यह भी पढ़े -इस शख्स ने अपनी उम्र को किया 5 साल कम, अमर होने के लिए खाता है ये चीजें, डाइट जानकर रह जाएंगे दंग

फल में शक्कर मिलाकर खाने से नुकसान

फल में प्राकृतिक मिठास होती है। फलों में ग्लूकोज भी पाया जाता है, जो कैलोरी बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप कटे फलों में ऊपर से चीनी मिलाते हैं, जो शरीर में मिठास की मात्रा बढ़ जाती है। इससे डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा मिठे से वजन भी बढ़ता है।

यह भी पढ़े -हेल्थजिनी के डेटाबेस से 4.5 लाख संवेदनशील दस्तावेज़, मरीजों के क्लिनिकल डेटा लीक रिपोर्ट

ये है फल खाने का सही तरीका

फलों के सेवन का एक सही तरीका होता है। अक्सर लोग खाने के साथ ताजे फलों का बना सलाद खाते हैं। भारतीय भोजन में कार्ब और कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है। लेकिन जब हम भोजन के साथ फल का सेवन करते हैं तो कार्ब और कैलोरी बढ़ जाती है। ऐसे में भोजन में कार्ब की मात्रा को कम करके फल साथ में खा सकते हैं। वरना खाना और फल को एक साथ मिक्स करके न खाएं।

यह भी पढ़े -अस्पताल में नहीं किया कैशलेस स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम देने से भी किया इनकार

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री, डॉक्टर, अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News