गणपति विसर्जन स्पेशल: गणपति विसर्जन के दौरान दिखना चाहते है खूबसूरत, तो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के एथनिक लुक से ले टिप्स

Sanjana Namdev
Update: 2023-09-26 12:13 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर मे बडीं धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में लोग बप्पा को 10 दिन के लिए घर में स्थापित करते है और बड़े ही भाव से उनकी सेवा करते हैं। 10 दिन बाद यानी अंनत चतुर्दशी के दिन धूमधाम से उन्हें विदा करते हैं। भारत में इस उत्सव के दौरान जश्न का माहौल रहता है। लोग सज संवर कर मंदिरों और पडांलों में बप्पा की पूजा अर्चना करने जाते हैं। इस मौके पर महिलाएं एथनिक लुक में तैयार होना काफी पसंद करती है। आमतौर पर महिलाएं एथनिक लुक को लेकर सोच में पड़ जाती है। इसीलए आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के कुछ बेहतरीन लुक बताने जा रहे हैं जिसे देखखर आप आईडियाज ले सकती हैं। शिल्पा हर साल बड़े ही धूम धाम से गणेश उत्सव मनाती हैं। इस दौरान उनका लुक भी काफी चर्चा का विषय बनता हैं।

महाराष्ट्रीयन लुक

हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा को विदा किया था। इस दौरान एक्ट्रेस का महाराष्ट्रीयन लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। शिल्पा शेट्टी ने नौवारी साड़ी के साथ महाराष्ट्रीयन नथ को केरी किया था। आप चाहे तो एक्ट्रेस के इस लुक को अपना सकते है। इसके साथ ही लुक को पूरा करने के लिए आप गजरे के साथ बन बना सकते है जो आपको एक बेहतरीन महाराष्ट्रीयन लुक देगा।

शरारा सूट

अगर आप महाराष्ट्रीयन लुक में कम्फर्टेबल नहीं है तो आप इस तरह का शरारा सूट पहन सकते है। जिसे कैरी करने में आपको बेहद आसानी होगी।




इंडो वेस्ट्रन ड्रेस

अगर आप विसर्जन के दौरान इंडो वेस्ट्रन पहनने का विचार कर रहे हैं तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को अपना सकते है। एक्ट्रेस ने पीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद कलर का प्लाजों पहन हुआ है। जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है।




साड़ी

अगर आप बप्पा के विसर्जन में साड़ी पहनने का सोच रहें है तो आप एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इस साड़ी लुक को अपना सकते है। साल 2018 में बप्पा विसर्जन के समय में शिल्पा ने पिंक और व्हाईट कलर की लहरिया साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी को कैरी किया था। शिल्पा को ये लुक लोगों के खूब पंसद आया था।




डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


Tags:    

Similar News