त्यौहारों के बाद यमुना में कूड़ों का अंबार, हटाई गई विसर्जित मूर्तियां

त्यौहारों के बाद यमुना में कूड़ों का अंबार, हटाई गई विसर्जित मूर्तियां

IANS News
Update: 2020-11-22 12:31 GMT
त्यौहारों के बाद यमुना में कूड़ों का अंबार, हटाई गई विसर्जित मूर्तियां
हाईलाइट
  • त्यौहारों के बाद यमुना में कूड़ों का अंबार
  • हटाई गई विसर्जित मूर्तियां

आगरा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। यहां एतमादुद्दौला व्यू पॉइंट पार्क के समीप रविवार को यमुना नदी से कार्यकर्ताओं ने कई टन कचरे और विसर्जित मूर्तियों को निकाला।

पर्यावरणविद देवाशीष भट्टाचार्या ने कहा, एक के बाद एक कई त्यौहारों के बीतने के बाद प्रतिमाओं और पूजा सामग्रियों को हटाना जरूरी था, जो जहरीले और प्लास्टिक के होते हैं। लोग समझते नहीं है कि वे नदियों में सिर्फ प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहे हैं।

स्वच्छता से जुड़े इस कार्यक्रम के आयोजक युगल किशोर पंडित ने कहा, जगह-जगह हजारों मूर्तियां बिखरी पड़ी हैं। हम नदी को साफ करने का अपना छोटा सा प्रयास कर रहे हैं।

कार्यकर्ता पद्मिनी अय्यर कहती हैं कि यमुना नदी का सही हालत में रहना ताज महल और नदी के किनारे बनी मुगलों की अन्य कृतियों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

एएसएन/आरएचए

Tags:    

Similar News