पेट्स को ऐसे बचाएं सर्दी से

पेट्स को ऐसे बचाएं सर्दी से

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-08 04:20 GMT
पेट्स को ऐसे बचाएं सर्दी से

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सर्दी आते ही सभी अपनी-अपनी व्यवस्था कर लेते हैं। लोगों के घरों में रजाइयां, ब्लैंकिट्स, स्वेटर्स निकल आते हैं। जिसे जितनी ठंड लगती वो उस हिसाब से अपना रूटीन सेट कर लेता है और उतने स्वेटर, मफलर, मोजे आदि पहनता है। उसी तरह लोग घर के पेट को भी अपनी ही तरह स्वेटर और रजाई का अरेंजमेंट कर देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें ठंड लग जाती हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इस विंटर में आप अपने पेट्स का ख्याल कैसे रखें? 

                                   

ठंड तो सबको लगती है। पेट्स को भी ज्यादा ठंड होगी तो जैसे हमे ज्यादा गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ेगी, तो वैसे ही पेट्स को भी इसकी जरूरत होगी। ऐसे में बेहतर है कि पेट्स को भी कोट और स्वेटशर्ट पहनाया जाए। ये न केवल उन्हें गर्म रखते हैं, बल्कि इससे उनका लुक भी स्टाइलिस्ट और क्यूट बनता है, लेकिन यहां ध्यान रखें कि उनके इन कोट और स्वेटशर्ट को रोज चेंज करें और उनके बालों को साफ करें। हमें उनका कोट भी साफ और सूखा रखना चाहिए। 

धूप में उन्हें वॉक कराएं

                                    

सुबह और शाम के वक्त काफी ठंड होती है। इसलिए अपने पेट को घुमाने का सबसे अच्छा वक्त दोपहर है। 

जिस दिन कम ठंड हो उस दिन नहलाएं

                                     

पेट्स को ठंड में रोज नहलाना शायद नुकसानदायक हो, लेकिन अगर आपको लगता है कि वो गंदे हैं और नहलाने की जरूरत है, तो किसी ऐसे दिन को चुनें जो अन्य दिनों की तरह ठंडा न हो। साथ ही नहलाने के बाद उन्हें धूप में ले जाएं ताकि उनके शरीर को गर्मी मिल सके। वैसे ठंड में उन्हें पानी से बचाना बहुत अहम है। अगर वो लंबे समय तक पानी में रहेंगे या गीले रहेंगे तो उन्हें ठंड लग सकती है और निमोनिया भी हो सकता है। 

बीमारियों से बचाएगा शहद 

                                       

शहद आपके डॉग्स के लिए जुकाम सहित कई बीमारियों से बचाती है। रोज शहद की एक छोटी सी मात्रा उन्हें ठंड और खांसी से बचाती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शहद की ज्यादा मात्रा न दें, वरना ये डॉग्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

अलग बेड पर सुलाएं

                                    

अगर आप पेट को अपने बेड पर सोने देते हैं, तो क्यों न उनके लिए एक नया बेड ही खरीद लिया जाए। लेकिन बेड खरीदते वक्त उनके साइज और कंफर्ट का ध्यान रखें। बेड ऐसा हो जो उनके लिए आरामदायक हो और उन्हें गर्म रखे। 

बाहर वाले डॉग्स पर ना दिखाएं दया

                                  

जो लोग सड़क पर रहने वाले डॉग्स की मदद करना चाहते हैं और इस भावना से उन्हें स्वेटशर्ट और कोट पहनाते हैं, वह वास्तव में उन्हें नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। चूंकि ऐसे डॉग्स पहले ही आउटडोर में रह रहे होते हैं, ऐसे में आसमान से गिरने वाली ओस इस कोट को गीला कर देती है। डॉग्स इन गीले कोट को पहने रहते हैं जिसकी वजह से वह बीमार पड़ जाते हैं। अगर आप उन्हें कोट या स्वेटशर्ट पहनाना चाहते हैं, तो इन्हें रोज बदलें ताकि डॉग्स गीले न रहें। 

Similar News