क्या आप भी डॉर्क सर्कल से हैं परेशान, यहां देखें इससे छुटकारा पाने का बेहतरीन उपाय

स्किन केयर टिप्स क्या आप भी डॉर्क सर्कल से हैं परेशान, यहां देखें इससे छुटकारा पाने का बेहतरीन उपाय

Neha Kumari
Update: 2022-02-23 09:28 GMT
क्या आप भी डॉर्क सर्कल से हैं परेशान, यहां देखें इससे छुटकारा पाने का बेहतरीन उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप की आंखे, आप की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। अगर आपकी आंखो के नीचे डॉर्क सर्कल हो जाएं तो, ये आपकी दिक्कत बढ़ा सकती है। आजकल हर किसी को डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है। फिर चाहे वो पुरुष हो या महिला। आखिर क्यों होते हैं, आंखों के नीचे डार्क सर्कल? यह अक्सर नींद की कमी या थकान के कारण होते हैं। इसके अलावा  आंखों के नीचे डार्क सर्कल एलर्जी, या फिर एजिंग के कारण भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि, एशिया में रहने वाले लोगों के शारीरिक बनावट के अनुसार आंखों के नीचे की स्किन बहुत पलती होती है जिसकी वजह से अंदर से नस दिखती है, और ये जगह काली दिखने लग  जाती है। तो आइए आज हम आप को बताते  है की डार्क सर्कल के पीछे की वजह क्या है?

कई लोगों  के डार्क सर्कल जेनेटिक होते हैं, और उनकी कोई खास वजह नहीं होती। ऐसे डार्क सर्कल को खत्म करना  मुश्किल है, लेकिन कुछ घरेलू तरीकों से डार्क सर्कल्स को लाइट किया जा सकता है।

कुछ लोगों का स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा होता है जैसे की आपकी टीवी और मोबाइल फोन देखने की आदत होती है। ज्यादा स्क्रीन टाइम भी आंखों के नीचे काले घेरे ले आती हैं।

 

नींद पूरी ना होना भी डार्क सर्कल की एक बड़ी वजह हो सकती है आमतौर पर लोगों को 8 से 9 घंटे की नींद जरूरी होती है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में  बहुत ही कम ऐसा हो पाता है और नींद की कमी की वजह से आंखों के नीचे  काले घेरे हो जाते हैं।

शरीर में  पानी की कमी एक बड़ी वजह हो सकती है। जिससे की आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से काम नहीं कर पाता  जिसकी वजह से डार्क सर्कल भी हो जाते हैं।

शराब और स्मोकिंग के सेवन से भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। क्यों की हमारे खान-पान का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। 

डार्क सर्कल होने का एक कारण बीमारियां भी हैं। बीमार होने की वजह से भी आपको कई बार आपको डार्क सर्कल  हो सकते हैं।
 

Tags:    

Similar News