बसंत पंचमी पर बॉयज खुद को इस तरह ट्रेडिशनल लुक में करें स्टाइल, यहां रहे आईडियाज

आउटफिट बसंत पंचमी पर बॉयज खुद को इस तरह ट्रेडिशनल लुक में करें स्टाइल, यहां रहे आईडियाज

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-21 09:17 GMT
बसंत पंचमी पर बॉयज खुद को इस तरह ट्रेडिशनल लुक में करें स्टाइल, यहां रहे आईडियाज

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। बसंत पंचमी का त्यौहार इस साल 26 जनवरी को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व हैं। इस दिन पूरे विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। दरअसल पीले रंग को शुध्द और सात्विक के साथ निर्मलता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन घरों, ऑफिस आदि को भी पीले रंग से सजाया जाता है। इस दिन पीले रंगे के कपड़े पहनने का भी विशेष महत्व है।अगर लड़के कंफ्यूज है कि वे इस दिन कैसे पीले रंग को केरी करें तो आज हम कुछ स्पेशल ट्रेंड खोज कर लेकर आएं हैं जिनकी मदद से लड़के खुद को स्टाइल कर सकते हैं और ट्रेंडी लग सकते हैं। 

यलो सर्ट करें कैर

बसंत पंचमी पर अगर आपके ऑफिस में पूजा की जाती है तो आप इस दिन ऑफिस यलो कलर की सर्ट केरी करके जा सकते हैं। ये आपको एक केजूअल लुक देगा। आप चाहें तो अंदर किसी टी-सर्ट के साथ ओपन सर्ट करके पहन सकते हैं ये आपको एक स्टाइलिश लुक देगा। आप इसके साथ क्रिम कलर के जींस या पेंट को केरी कर सकते हैं। 

यलो कुर्ता करें कैरी

बसंत पंचमी के दिन अगर आप कुछ ट्रडिशनल पहनने का सोच रहें हैं तो आप यलो कुर्ता केरी कर सकते हैं। कुर्ते सदाबहार होते है ये किसी भी त्यौहार पर आपको ट्रडिशन लुक दे सकते हैं। आप कुर्ते को जींस या पजामा के साथ केरी कर सकते हैं। 

धोती कुर्ता करें कैरी

अगर आपने अपने घर पर बसंत पंचमी की पूजा रखी है। और आप पूजा में बैठने वाले हैं तो आप पीले कुर्ते के साथ सफेद धोती पहन सकते हैं। ये आपको एक यूनिक और ट्रडिशनल लुक देगा। 

यलो जैकेट करें कैरी

आप बसंत पंचमी के मौके पर यलो कलर की जैकेट भी पहनन सकते हैं। आप इसे किसी भी सर्ट के साथ मैच करके पहन सकते हैं। ये आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ साथ ठंड से भी बचाएगा। 
 

Tags:    

Similar News