धनतेरस: धन लाभ और शुभता के लिए इस दिन खरीदें यह खास चीजें

धनतेरस: धन लाभ और शुभता के लिए इस दिन खरीदें यह खास चीजें

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-23 08:03 GMT
धनतेरस: धन लाभ और शुभता के लिए इस दिन खरीदें यह खास चीजें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। साल का सबसे बड़ा त्योहार दीवाली आने वाला है। दीवाली के ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भी बहुत खास होता है। इस त्योहार को धनतेरस के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि भगवान धनवंतरी इस दिन प्रकट हुए थे। वे अपने साथ अमृत कलश और आयुर्वेद लेकर आए थे। इस वजह से उन्हें आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है। इस दिन भगवान कुबेर की पूजा का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि यह दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन जिस सामान की खरीदारी की जाती है, उसमें 13 गुनी वृद्धि होती है। इसलिए हर कोई इस दिन अपनी जरुरत और क्षमता के हिसाब से सामान का चयन करता है। इस दिन लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या खरीदा जाए, जो उनके घर के लिए शुभ हो। आइए, आज हम आपकी यह मुसीबत आसान कर देते हैं। 
 

Tags:    

Similar News