अगर पाना है परफेक्ट फिगर तो बन जाइये क्लासिकल  डांसर 

अगर पाना है परफेक्ट फिगर तो बन जाइये क्लासिकल  डांसर 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-20 09:46 GMT

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बतौर इंसान हम खुद को एक्सप्रेस करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। पेंटिंग, सिंगिंग, एक्टिंग और सबसे बढ़कर डांसिंग। जी हां, डांस खुद को और अपने विचारों को एक्सप्रेस करने का सबसे बेहतरीन जरिया है। एक वक्त था जब कला के कद्रदान परिवारों में बच्चों को क्लासिकल डांस सीखने के लिए जोर डाला जाता था जो कि काफी बोरिंग लगता था, लेकिन आजकल हम कूल जेनरेशन के बीच रह रहे हैं जिनके लिए क्लासिकल चीजें और भी कूल हो चुकी हैं। क्लासिकल डांस न सिर्फ आपकी जिन्दगी से स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है बल्कि ये मन और मस्तिष्क को शांत रखता है। सबसे खास बात ये है कि ये आपकी बॉडी को टोन करने में भी कारगर होता है।

 

भरतनाट्यम

भरतनाट्यम के कई सारे फायदे हैं। इसकी एक पोजीशन "अराईमुदी" आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी रखने में मदद करती है और आपका संतुलन बनाये रखती है। इस डांस में आंखों का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपकी आंखों की भी एक्सरसाइज होती है। 

 

कत्थक 

कत्थक एक ऐसा नृत्य है जो आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट निकालने में मदद करता है और आपको फिट रखता है। हर कत्थक नृत्य करने वालो को पैरों में भारी  घुंघरू पहनने पड़ते हैं जो उन्हें वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज कराता है।  
 

 

ओडिसी 

ये डांस फॉर्म करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन, बॉडी मसल्स और शरीर की फ्लेक्जिबिलिटी भी बढ़ती है। इसके साथ-साथ इसमें फेशियल एक्सप्रेशन काफी यूज होते हैं जिसके कारण आपके फेस की एक्सरसाइज भी हो जाती है।  

Similar News