तरबूज के अधिक सेवन करने से हो सकती है गंभीर बीमारियां, जानिए कितना हानिकारक हो सकता है तरबूज को अधिक खाना

नई दिल्ली तरबूज के अधिक सेवन करने से हो सकती है गंभीर बीमारियां, जानिए कितना हानिकारक हो सकता है तरबूज को अधिक खाना

ANAND VANI
Update: 2022-04-13 05:16 GMT
तरबूज के अधिक सेवन करने से हो सकती है गंभीर बीमारियां, जानिए कितना हानिकारक हो सकता है तरबूज को अधिक खाना
हाईलाइट
  • रात को तरबूज नहीं खाना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। गर्मी के राजा कहे जानें वाले फल तरबूज का सेवन इस सीजन में नियमित रूप से किया जाता है क्योंकि तरबूज में लगभग 90 फीसद हिस्सा पानी से भरा होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। गर्भवती महिलाओं और वजन कम करने वालों को भी नियमित रूप से तरबूज खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन जब हम तरबूज का सेवन अधिक करते हैं तो हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। तो आइए जानते है कुछ एक्सपर्ट के अनुसार कब और किन लोगों को तरबूज  नहीं खाना चाहिए।

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, तरबूज का अधिक सेवन करने से पेट में गैस, डायरिया या सूजन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि  इसमें मोनोसैकेराइड नाम का फ्रक्टोज अधिक पाया जाता हैं। जिसकी वजह से पेट फूलने की समस्या आती है। यहीं वजह है कि तरबूज को रात में नहीं खाया जाता। 

त्वचा में परिवर्तन 

एक स्टडी के अनुसार,  तरबूज का अधिक सेवन से त्वचा में  पीले-संतरी डिस्कलरेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है जिसे लाइरकोपीनिया कहा जाता है, जो कि कैरोटेनीमिया का एक प्रकार है। इसमे लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट और पिग्नेंट दोनों है जो तरबूज समेत कई फल और सब्जियों को लाल रंग देने का काम करता है। लाइकोपीन का ज्यादा मात्रा में सेवन त्वचा की रंजकता में बदलाव ला सकता है.

मोटापा बढ़ना  

तरबूज बहुत स्वादिष्ट फल होता है और शरीर को कई प्रकार के फायदे भी देता पहुचाता है, लेकिन इसमें नैचुरल शुगर की अधिक मात्रा उपस्थित होती है। एक्सपर्ट कि माने तो शुगर कंटेंट का अत्यधिक सेवन से शरीर को मोटा बना सकता हैं। हालांकि ये परेशानी रात में डाइजेशन सिस्टम के स्लो होने पर ही हो सकती है। दिन में इसका सेवन किसी बड़े नुकसान की तरफ इशारा नहीं करता है. 

शरीर में ब्लड शुगर लेवल

तरबूज  हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फल  हैं जिसके  अधिक खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता हैं।    डायबिटीज  लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, तरबूज में पाए जाने वाला नैचुरल शुगर कंटेंट डायबिटीज रोगियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता हैं 

Tags:    

Similar News