क्या आप जानते हैं, बिना कपड़ों के सोना है फायदेमंद ? जानें ऐसा क्यों

क्या आप जानते हैं, बिना कपड़ों के सोना है फायदेमंद ? जानें ऐसा क्यों

Manmohan Prajapati
Update: 2019-02-10 11:47 GMT
क्या आप जानते हैं, बिना कपड़ों के सोना है फायदेमंद ? जानें ऐसा क्यों

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोते समय हाथ मुंह ठीक तरह से धोने या साफ बेड पर सोने से अच्छी नींद आती है। ऐसी कई सारी बातें आपने सुनी होंगी। कई ऐसे लोग भी हैं, जो बिना ​कपड़ों के सोते हैं, ऐसे लोग निर्वस्त्र होकर सोने को अच्छी नींद का कारक मानते हैं।  वहीं कई लोग इसको गलत तरीका बताते हैं। यदि आपके मन में भी इसी तरह के सवाल उठते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल हम आपको एक ऐसे सर्वे के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसमें निर्वस्त्र यानी बिना कपड़ों के सोने को फायदेमंद बताया गया है। 

शर्म और झिझक को करें दूर 
नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने हाल ही में एक सर्वे कराया था, जिसमें यह बात सामने आई, कि अमेरिका में 12 फीसदी लोग निर्वस्त्र होकर सोते हैं। इस सर्वे में कहा गया था कि निर्वस्त्र सोने को लेकर शर्म और झिझक को दूर रखना चाहिए क्योंकि यह शरीर के लिए फायदेमदं है। निर्वस्त्र सोने को लेकर वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों ने भी अपनी सलाह रखी। रिपोर्ट के मुताबिक निर्वस्त्र होकर सोने से शरीर के निजी अंगों पर कोई संक्रमण नहीं होता। जबकि कई बार अंडरवियर से यह संक्रमण बढ़ जाता है। अटलांटिका सिटी के यूरोलॉजिस्ट ब्रायन स्टीक्सनर की मानें तो यदि आपको यूरोलॉजी इंफेक्शन से बचना है तो बिना अंडरवेयर के सोना बेहद फायदेमंद है। 

स्पर्म बढ़ता है
दूसरी ओर ब्रायन स्टीक्सनर के अनुसार निर्वस्त्र सोने से स्पर्म भी बढ़ता है। इसकी क्वालिटी में सुधार आता है। एक स्वीडिश रिसर्च की मानें तो जब आप अपने पार्टनर के साथ निर्वस्त्र सोते हैं तो आपके शरीर से निकलने वाला हार्मोन ऑक्सीटोसिन आपके ब्रेन में पहुंचता है, इससे आपका स्ट्रेस दूर होता है। आप अच्छा महसूस करते हैं। वहीं मेन हेल्थ स्लीप एडवाइजर डब्ल्यू क्रिस्टोफर विंटर के अनुसार निर्वस्त्र होकर सोने से आपको बेहतर नींद आती है। इसका कारण है आपके शरीर का तापमान का कम होना। ऐसे में जब आप सुबह उठते हैं तो आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। वहीं साल 2014 में जनरल डायबिटिज में छपे शोध के मुताबिक निर्वस्त्र सोने से मेटाबोलिज्म का स्तर ठीक रहता है।

Similar News