ये 5 फूड्स खाने से कभी नहीं होंगे पिंपल्स, स्किन रहेगी साफ और चमकदार

ये 5 फूड्स खाने से कभी नहीं होंगे पिंपल्स, स्किन रहेगी साफ और चमकदार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-08 03:07 GMT



डिजिटल डेस्क।  गर्मियों में और मॉनसून में अक्सर कील-मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है, जिसकी वजह से एक खूबसूरत चेहरा भी खाराब नजर आने लगता है। चेहरे में निकले पिंपल्स या किसी भी तरह के दाग-धब्बे ना तो लड़कियों को पसंद आते है और ना ही लड़कों को। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते है और कई तरह की क्रीम, फेसवॉश और ना जाने कैसे-कैसे नुस्खे आजमाने लगते है, लेकिन इनके फायदे होने के बजाए नुक्सान नजर आने लगते है। कॉस्मेटिक में एहतियात बरतने के बाद लोग खाने-पीने में भी कई चीजों का ध्यान रखते है और ऑइली, स्पाइसी और खट्टी चीजों से दूरी बना लेते है ताकि पिंपल्स से दूरी बनी रहे, लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ फूड्स ऐसे है जिनके सेवन से आप पिंपल्स से छुटकारा पा सकते है।  

 

जिंक 

ये एक ऐसा तत्व है, जिससे कील-मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। कई स्टडीज में दावा किया गया है कि जिंक में ऐंटी-इन्फ़्लेमेट्री प्रॉपर्टीज (anti-inflammatory properties) होती हैं, जो कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करती हैं। फूड आइटम्स में सबसे ज्यादा जिंक घोंघा यानी ऑइस्टर में पाया जाता है, इसलिए इसे खाने से कील-मुंहासों से निजात मिल सकती है। 

 

ग्रीन टी 

ग्रीन टी में ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। रोज़ाना ग्रीन टी पीने से पिंपल्स यानी मुंहासे तो गायब होंगे ही, मोटापा भी कम हो जाएगा। 

 

 

जूस और हेल्दी खाना 

हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी खाना खाएं और खूब फल व जूस लें। इससे आपको कभी भी स्किन संबंधी परेशानी नहीं होगी। 

 

 

फिश 

फिश कील-मुंहासों की समस्या से निपटने के लिए सबसे बेस्ट है, खासकर फैटी फिश। इसमें ओमेगा-3 फैटी ऐसिड्स होते हैं जो कील-मुंहासों के ट्रीटमेंट में हेल्पफुल होते हैं। 

 

अलसी के बीज 

अलसी के बीज भी कील की परेशानी दूर करने में मदद करते हैं। 

 

Similar News