फेंगशुई वास्तु दोष खत्म करने के साथ बढ़ाते है घर की सुंदरता

फेंगशुई वास्तु दोष खत्म करने के साथ बढ़ाते है घर की सुंदरता

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-14 10:48 GMT

डिजिटल डेस्क। घर को सुंदर बनाने के लिए हम कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। कई बार घर के डेकोरेशन के वक्त हम वास्तु को भूल जाते है और कई बार वास्तु के चक्कर में घर का नक्शा बिगाड़ लेते है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि इंटीरियर डेकोरेशन के वक्त किन चीजों का ध्यान रखा जाए ताकि वास्तु और खूबसूरती दोनों बरकरार रहे। आज हम आपको फेंगशुई के बारे बताएंगे, जिससे आप घर का वास्तु और खूबसूरती दोनों बनाए रख सकते हैं। फेंगशुई में घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जो व्यक्ति इन उपायों को अपनाता है उसके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती। असल में फेंगशुई को चीन का वास्तु शास्त्र कहा जाता है। इसमें बहुत सी ऐसी चीजें शामिल होती हैं। जिनको सही दिशा और स्थान पर रखने से आपके घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से आपका घर भी बहुत सुंदर लगने लगता है, तो आइए जानते हैं पैसों की तंगी दूर करने के लिए फेंगशुई के पास क्या हैं उपाय। 

 

Similar News