भारत की ये पांच डेस्टिनेशन, क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट

भारत की ये पांच डेस्टिनेशन, क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-21 03:43 GMT

डिजिटल डेस्क। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। पहले क्रिसमस का जश्न और फिर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन.. ये एक परफेक्ट टाइम होता है दोस्तों और फैमिली के साथ कहीं भी घूमने जाने का। छुट्टियों में कहां घूमने जाएं ये एक बड़ा सवाल होता है, लेकिन अगर आपको सही मायने में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को एंजॉय करना है तो आज हम आपको भारत की उन पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो छुट्टियों को खास बना देंगी। भारत की इन जगहों पर आप यूरोपियन चर्चों की तरह मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते है भारत की ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप क्रिसमस और न्यू ईयर दोनों का मजा ले सकते है।

कोच्चि, सेंट फ्रांसिस चर्च

                             

कोच्चि में स्थित ये चर्च भारत में भी क्रिश्चन समुदाय की हिस्ट्री को बयां करता है। क्रिसमस के दिनों में यह चर्च किसी विदेशी स्पॉट से कम नहीं लगता। क्रिसमस के दिनों में आप यहां खूबसूरत सजावट देख सकते है।

मैसूर, सेंट फिलोमिना

                          

इस चर्च तो एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यहां पर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक का सेलिब्रेशन बेहद खास तरीके से किया जाता है। सेंट जोसेफ चर्च के नाम से भी जानी जाने वाली इस चर्च में आप वास्तुशिल्पीय शैली देख सकते है।

केरल, मलायातूर चर्च

                          

केरल के इस सबसे खूबसूरत और शांत चर्च क्रिश्चन धर्म को समर्पित है। पहाड़ों के उपर बने इस चर्च में क्रिसमस से लेकर न्या ईयर तक सेलिब्रेशन चलता ही रहता है। पहाड़ों पर बने इस चर्च में जाकर प्रार्थना करने का मजा ही कुछ और हैं।

शिमला, क्राइस्ट चर्च

                                

उत्तरी भारत की दूसरी सबसे पुरानी इस चर्च की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। शिमला में बनी इस क्राइस्ट चर्च को ‌हिल्स क्वीन का ताज भी कहा जाता है। शिमला में आप क्रिसमस के साथ न्यू ईयर भा आराम से सेलिब्रेट कर सकते है।

नैनीताल, सेंट जॉन चर्च

                                 

जंगल सेंट जॉन के रूप में जानी जाने वाली नैनीताल की यह चर्च क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए बेस्ट हैं। इसके साथ ही आप यहां के खूबसूरत नजारों का मजा भी ले सकते है।


 

Similar News