इन होम रेमिडीज से हमेशा के लिए पाएं कील पिंपल्स से छुटकारा

इन होम रेमिडीज से हमेशा के लिए पाएं कील पिंपल्स से छुटकारा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-17 03:13 GMT
इन होम रेमिडीज से हमेशा के लिए पाएं कील पिंपल्स से छुटकारा

डिजिटल डेस्क । कील-मुंहासों (पिंपल्स) का चेहरे पर होना एक सामान्य बात है लेकिन इनकी वजह से चेहरे पर काले निशान पड़ जाते हैं जिससे चेहरे की सुंदरता छिन जाती है। जो लोग गर्मी में बाहर निकलते हैं उनको पसीने के कारण पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं गर्मी में कील-मुंहासों से निपटने के कुछ घरेलू, लेकिन कारगर उपाय। पिंपल्स को कम करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे आपको तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए इसके अलावा रात में ज्यादा देर तक ना जागें। समय से सोने की आदत डालें। पानी खूब पिएं इससे आपके शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे। इसके अलावा आपके किचन में कुछ चीजें मौजूद होती हैं, जिनका प्रयोग आप कील मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं।

Similar News