इस रक्षा बंधन अपनी बहन को दे सकते उसकी राशि के अनुसार गिफ्ट्स, रिश्ते में आएगी मजबूती

लाइफस्टाइल इस रक्षा बंधन अपनी बहन को दे सकते उसकी राशि के अनुसार गिफ्ट्स, रिश्ते में आएगी मजबूती

Ankita Rai
Update: 2022-07-30 06:10 GMT
इस रक्षा बंधन अपनी बहन को दे सकते उसकी राशि के अनुसार गिफ्ट्स, रिश्ते में आएगी मजबूती

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार को भाई - बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है।  इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इसी के साथ वह अपने भाई की सुख-समृद्धि की कामना करती है। इन सभी के बाद आता बहन को कोई उपहार देने का मौका तो आप सभी भाई सोच रहे होंगे कि अपनी बहन को क्या खास दें। तो चिंता करने की बात नहीं। इस बार आप अपनी बहन को उनकी राशि अनुसार गिफ्ट दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार कौन सा गिफ्ट दिया जाए। 


मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए लाल रंग शुभ होता है। इसलिए अगर आप की बहन की राशि मेष है तो आप अपनी बहन को लाल रंग की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद रंग शुभ होता है। अगर आप की बहन की राशि वृषभ तो आप उनको सफेद रंग की कोई चीज या चांदी की कोई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों का हरा रंग शुभ माना जाता है। इसलिए आप अपनी बहन को हरे रंग की कोई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है। इसलिए आप को अपनी बहन को सफेद मोती या सफेद रंग की कोई वस्तु गिफ्ट करनी चाहिए।

सिंह राशि- सिंह राशि के गुरु सूर्य देव को कहा जाता है। इसलिए सिंह साशि वाली अपनी बहन को सुनहरे या पीले रंग की कोई वस्तु गिफ्ट करनी चाहिए। 

कन्या राशि- अगर आप की बहन की राशि कन्या हैं,तो आप उन्हें पन्ने की अंगूठी या गणेश जी की मूर्ति तोफे के रुप में देनी चाहीए

तुला राशि- तुला राशि की  लड़कियों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता हैं। तो अगर आप की बहन की राशि तुला है, तो आप अपनी बहन को चांदी के गहने या रेशमी कपड़े तोहफे में दे सकते हैं। 

वृश्चिक राशि- इस राशि की बहनो को तांबे की चीजें गिफ्ट करना शुभ होता है। इसके साथ ही इन्हें लाल रंग की चूड़ियां  गिफ्ट करें। 

धनु राशि- इस राशि की बहनों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। इस दिन आप अपनी बहन को पीले रंग की कोई चीज गिफ्ट करें।

मकर राशि- मकर राशी की बहनों को धातु की वस्तु गिफ्ट करना शुभ होता है। इसलिए आप को इस दिन अपनी बहन को धातु  से बनी कोई वस्तु गिफ्ट करनी चाहिए। 

कुंभ राशि- कुंभ राशि की बहनों का स्वामी शनि देव माने जाते हैं। आप को बता दें कि शनि देव काला रंग बहुत ही पसंद हैं। इसलिए आप अपनी बहन को कोई काले रंग की चीज गिफ्ट कर सकते हैं।

 मीन राशि-  मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव को माना जाता हैं। अगर आपकी बहन मीन राशि की है तो उनके लिए पीतल का सामान या पीले रंग की चीज गिफ्ट कर सकते हैं। 

Tags:    

Similar News