राष्ट्रभाषा नहीं फिर भी हिंदी को क्यों मिलता रहा है ये सम्मान?

हिंदी दिवस 2021 राष्ट्रभाषा नहीं फिर भी हिंदी को क्यों मिलता रहा है ये सम्मान?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-14 05:47 GMT
राष्ट्रभाषा नहीं फिर भी हिंदी को क्यों मिलता रहा है ये सम्मान?
हाईलाइट
  • अब से एक सप्ताह तक मनेगा हिंदी दिवस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी में ही देश को एक सूत्र में बांधे रखने की क्षमता है। हिंदी देश की एकता का मंत्र है। हिन्दी सप्ताह 14 सितम्बर से पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों दोनों में किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य हिन्दी भाषा के लिए विकास की भावना को लोगों में केवल हिन्दी दिवस तक ही सीमित न कर उसे और अधिक बढ़ाना है। देश की आजादी के समय में भी हिन्दी का विशेष महत्व रहा। आज 21वीं सदी में हिंदी ने एक नई ऊंचाई को छुआ और नए-नए आयाम गढ़े। तो फिर आइए जानें हिंदी के बारे में कुछ और बातें।

 

Tags:    

Similar News