फर्स्ट डेट पर आर्डर से पहले देख लें जेब, नहीं तो हो सकता है ऐसा हाल

फर्स्ट डेट पर आर्डर से पहले देख लें जेब, नहीं तो हो सकता है ऐसा हाल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-13 07:51 GMT
फर्स्ट डेट पर आर्डर से पहले देख लें जेब, नहीं तो हो सकता है ऐसा हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कोई कपल्स डेट पर जाते हैं तो आमतौर पर लड़का ही खाने पीने का बिल देता है, लेकिन यहां एक ऐसा किस्सा हुआ जहां लड़के ने डेट पर लड़की के खाने का बिल Pay नहीं किया। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरानी में हो जायेंगे। 
  

लड़का और लड़की दोनों पहली डेट पर गए हुए थे। जहां लड़के के खाने का बिल 1500 रु. और लड़की के खाने बिल 8000 रु. बना। लड़की ने खाने में वाइन और लॉब्सटर ऑर्डर किया था और लड़के ने स्पेगिती, साथ में बीयर मंगाई थी। जिसमें लड़की के खाने का बिल ज्यादा बना। अब जब बिल चुकाने की बारी आई तो जैसा कि हमेशा होता है कि लड़के बिल भरते हैं और फिर ये तो पहली डेट थी, लेकिन इतना ज्यादा बिल देख उस लड़के ने लड़की के खाने का बिल नहीं भरा और खुद लड़की को ही अपना बिल भरना पड़ गया। उस टाइम तो लड़की ने अपने खाने का बिल भर दिया। इसके बाद दोनों अपने- अपने घर को चले जाते हैं। 

अब जब लड़के ने दूसरी बार लड़की को डेट के लिए पूछा तो लड़की गुस्से में आ गई और डेट के लिए साफ- साफ इंकार कर दिया और गुस्से भरे अंदाज में लड़के को बातें सुनाने लगी कि तुमने मुझे पहली डेट पर मेरे खाने का बिल भरने को कहा और अब फिर से डेट के लिए पूछ रहे हो, तुम किसी लायक ही नहीं हो। 


यह सारा किस्सा लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और पूरी घटना का विवरण दिया। इस पर लड़के का कहना है कि वह एक स्टूडेंट है कोई शुगर डैडी नहीं। लड़के के इस कमेंट पर लड़की नराज हो गई और उसने लड़के को लूजर कहते हुए कहा कि जेंटलमेन हमेशा बिल पे (Pay) करते हैं। 

फिलहाल 8000 रु. के बिल के चक्कर में लड़के का लड़की के साथ डेट पर जाने का सपना अधूरा ही रह गया और अब लड़का भी अपनी दुख भरी कहानी सोशल मीडिया पर बयां कर रहा है। तो आप भी कभी ऐसा न करें, वरना आपको भी अपनी गर्लफ्रेंड से हाथ धोना पड़ सकता है। 

Similar News