आपको लगता है लड़कियों से बात करने में डर तो यहां जानें डेटिंग टिप्स 

आपको लगता है लड़कियों से बात करने में डर तो यहां जानें डेटिंग टिप्स 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-26 08:14 GMT
आपको लगता है लड़कियों से बात करने में डर तो यहां जानें डेटिंग टिप्स 


डिजिटल डेस्क । ऐसा समझा जाता है कि लड़कों को लड़कियों से बात करने में शर्म नहीं आती है और वो पुरी बेशर्मी के साथ लड़कियों से बात करते है। उनके साथ घूमते फिरते हैं,लेकिन कई ऐसे भी होते हैं जो लड़िकयों से बात करने में तो क्या उनकी तरफ देखने में भी शर्माते हैं। दरअसल हर एक इंसान का अपना स्वभाव होता है। कोई जल्दी लोगों में मिक्स हो जाता है तो कोई जल्दी मिक्स नहीं होता। कोई कम बोलता है तो कोई ज्यादा, कोई बेधड़क है तो कोई शर्मिला। अक्सर देखा गया है कि शर्मिले स्वभाव वाले लोग प्यार के मामले में ज्यादा बोलने वाले लोगों की अपेक्षा पीछे रह जाते हैं। शर्मिले लोग हमेशा किसी लड़की को डेट पर ले जाने में भी कतराते हैं। साथ ही वो अक्सर प्यार का इजहार करने से भी घबराते हैं। मगर अपने आचरण में अगर वो कुछ बदलाव ले आएं तो ये समस्या चुटकियों में दूर हो सकती है। आज हम आपको डेटिंग कुछ टिप्स देंगे, जो शर्मीले लड़कों को डेटिंग के वक्त काफी मदद करेंगे। 

तारीफ करें

लड़कियों को तारीफ सुनना अच्छा लगता है। अगर आप उनकी ड्रेस या लुक्स की तारीफ करते हैं तो उन्हें खुशी मिलती है। आप भी बातों-बातों में ऐसी ही कुछ तारीफ कीजिए। ये सामने वाले को भी आपके प्रति और सहज बनाएगा। 

 

 

फन लंविग बनें

लड़कियों को हंसी मजाक करने वाले लड़के ज्यादा भाते हैं। कई दफा ये भी देखा गया है कि कम बोलने वाले लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है। ये गुण आपके अंदर है तो ये एक प्लस प्वाइंट है, अगर नहीं है तो फिर आपको माहौल को हल्के अंदाज में मजाकिया बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसकी शुरुआत आप खुद के ऊपर जोक मार के भी कर सकते हैं। अगर आप सामने वाले शख्स को हंसाने में सफल होते हैं तो आपके लिए आगे की राह और आसान हो सकती है।

कॉन्फीडेंस रखें

ऐसा माना जाता है कि शर्मीले लोगों में कॉन्फीडेंस की कमी होती है, जिस वजह से वो किसी से बात करते समय झिझकते हैं। अगर वो कॉन्फिडेंट होने की कोशिश करें तो उनकी आधी परेशानी दूर हो सकती है। इससे सामने वाले को भी उनमें दिलचस्पी पैदा होगी और एक लय में बातचीत शुरू हो जाएगी। बातचीत का शुरू होना एक अच्छा संकेत है।

 

 

आगे के लिए अप्रोच करना ना भूलें

आपकी डेट जैसी भी रही हो आप अगली डेट के बारे में भी पूछने से ना घबराएं। संभावनाएं तभी रहेंगी जब आप दोबारा उस शख्स से मुलाकात कर पाएंगे। हो सकता हो कि सामने वाले शख्स को आपका साथ अच्छा लगा हो और वो आपके साथ और वक्त बिताने में इच्छुक हों। दूसरी मुलाकात में आप पहली बार की कमियों को भी दूर कर सकते हैं। इसके अलावा आपको उस शख्स के और करीब आने का मौका मिलेगा।
 

Similar News