अगर आपकी भी है ये आदतें, तो प्यार में मिल सकता है धोखा

अगर आपकी भी है ये आदतें, तो प्यार में मिल सकता है धोखा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-05 08:24 GMT
अगर आपकी भी है ये आदतें, तो प्यार में मिल सकता है धोखा

डिजिटल डेस्क। हम जब किसी से प्यार करते हैं तो उसकी हर अच्छी-बुरी आदत को अपनाते हैं। उसकी गलत हरकतों को सुधारना और अच्छी चीजों की तारीफ करना हम अपनी जिम्मेदारी समझने लगते हैं। न क्या आपने कभी सोचा है कि आपसे बेहद प्यार करने वाला शख्स, अपनी हर बुराई को अपनाने वाला शख्स आपको धोखा भी दे सकता है, वो भी सिर्फ आपकी आदतों से तंग आकर। दरअसल आमतौर पर जब हम रिलेशनशिप में आते हैं, तो शुरुआत में तो सबकुछ ठीक रहता है, लेकिन बाद में फिर रिश्तों में कड़वाहट  आनी शुरू हो जाती है। कई बार तो ब्रेकअप की नौबत तक आ जाती है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लड़के इसके लिए लड़कियों को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन असल में अपनी इस हालत के लिए लड़के खुद जिम्मेदार होते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से अक्सर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को छोड़कर चली जाती हैं।

- आजकल ज्यादातर लड़के कुछ समय तक तो अपने पार्टनर के साथ अच्छे से रहते हैं, लेकिन कुछ समय बाद वो अपने प्यार और पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने की बजाय अपने करियर पर फोकस करने लगते हैं। इसी तरह लड़कियां भी अपने करियर को अपने पार्टनर से ज्यादा तवज्जो देती हैं और लड़कों को छोड़कर चली जाती हैं। 

- अक्सर  लड़के अपने पार्टनर की बजाय किसी और को इंपॉर्टेंस देने लगते हैं और अपने पार्टनर से न मिलने के नए-नए बहाने ढूंढने लगते हैं। लड़कों की यही आदत लड़कियों को पसंद नहीं आती और वो उन्हें गुडबाय कहकर चली जाती हैं। 

 

                  

- कई बार कुछ लड़के ज्यादा ही बोरियत किस्म के होते हैं, और अपने पार्टनर को स्पेशल फील  कराने की बजाय उन्हें बोर करते हैं। इस कारण भी कुछ लड़कियां उन्हें छोड़कर चली जाती हैं और लड़के इसे धोखा समझ लेते हैं। 

- ज्यादातर लड़कियां अपने फेवरेट स्टार की क्वालिटी अपने पार्टनर में चाहती है और उनसे एक्सपेक्ट करती हैं कि वो भी उनके साथ वैसा ही रहे। लेकिन जब लड़के लड़कियों की इस उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाते तो लड़कियां तुरंत उन्हें छोड़कर चली जाती हैं। 

- कुछ लड़कियां अपने पार्टनर से काफी डिमांड करती हैं, और उन्हें ऐसे ही लड़के पसंद आते हैं, जो उनकी पसंद-नापसंद का खास ध्यान रखे और उनके सारे शौक पूरे कर सके।  लेकिन लड़के उनकी डिमांड को पूरा नहीं कर पाते। जिस वजह से भी लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को ठेंगा दिखाकर चली जाती हैं।  

 

Similar News