बनना है मसक्यूलर तो भोजन में शामिल करें इतनी चीजें 

बनना है मसक्यूलर तो भोजन में शामिल करें इतनी चीजें 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-23 08:20 GMT

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आज के दौर में ज्यादातर लोग अपने मोटापे से परेशान रहते हैं और अपना वजन कम करने के लिए कई उपाय भी अपनाते हैं। इसके उलट कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने दुबलेपन से दुखी होकर वजन बढ़ाने के प्रयास में रहते हैं। लाख कोशिश के बाद भी शरीर में मसल्स नहीं बढ़ते।   वजन बढ़ाने के लिए सही डाइट लेना बेहद जरूरी होता है। हाई कार्ब्स डाइट आपके वजन को बढ़ाने में फायदेमंद होगी। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही डाइट के बारे में।  

 

 

 

राइस  

राइस या चावल एक ऐसा फूड है जो सबसे आसानी से उपलब्ध होता है। इसे बिना किसी मशक्कत के आप आसानी से बना सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आपर सिर्फ ब्राउन राइस का ही सेवन करें, व्हाइट राइस भी आप आराम से खा सकते हैं। एक कप चावल कम से कम 150 ग्राम का होता है जिससे आप 40 ग्राम कैलोरीज लेते हैं। ये आपको वज़न बढ़ाने में मदद करेगा।

 

 

नट्स यानी सूखे मेवे 

नट्स में ज़्यादा मात्रा में कैलोरीज होती है। आप इसे स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। इसे खाने का फायदा ये है कि ये आपको फैट, कार्ब्स और प्रोटीन तीनों एक साथ मिलेगा। नट्स में जो फैट पाया जाता है वो आपके वजन को बढ़ाने में लाभकारी होता है।  

 

 

 

 

स्टार्ची वेजीटेबल्स और कार्ब्स 

स्टार्ची वेजीटेबल्स के फायदे ये है कि इनमें काफी मात्रा में कैलोरीज पाई जाती है। कोई भी इंसान जिसे अपना वजन बढ़ाना हो, उसके लिए रोजाना हाई कैलोरीज लेना भी जरूरी होता है। स्टार्ची वेजीटेबल्स जैसे आलू, मीठे आलू, फलियां, ओट्स और कॉर्न कैलोरीज के मामले में काफी हाई होते हैं। 

 

 

पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स 

वैसे तो चीज़ में 70% फैट पाया जाता है जिससे ये हाई कैलोरी फूड में आता है। दूसरा  फायदा ये है कि चीज का स्वाद बहुत अच्छा होता है इसलिए आप इसे किसी भी फूड में डाल कर खा सकते हैं।   

Similar News