वीकेंड मनाने के लिए बेस्ट है दिल्ली के पास ये प्लेस

वीकेंड मनाने के लिए बेस्ट है दिल्ली के पास ये प्लेस

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-20 09:41 GMT

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दौड़-भाग भरी ज़िंदगी... जहां रुकना मना है, लेकिन मेट्रो लाइफस्टाइल में एक फायदा तो है, और वो ये कि वर्किंग लोगों को हफ्ते में दो दिन का ऑफ मिल जाता है और ऐसे में आपके पास वक्त होता है आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करने का। तो चलिए आपको बताते हैं दिल्ली के आस-पास मौजूद उन जगहों के बारे में जहां जाकर आप अपना वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।  

तिल्यार लेक, हरियाणा

 

यहाँ आप अपने परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो तिल्यार लेक एक बेहतर ऑप्शन है। इस झील के आस पास का माहौल काफी सुहावना है। ये झील दिल्ली के करीब हरियाणा के रोहतक  इलाके  में पड़ती है। यहां पर बोटिंग और खाने-पीने की फैसिलिटिज़ भी है।

 

सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी

 

अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए ये जगह बहुत लोकप्रिय है। दिल्ली से महज 40  किलोमीटर दूर स्थित ये बर्ड सैंक्चुअरी आस-पास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां आकर आप अपने दफ़्तर की सारी परेशानियां भूल जाएंगे।

 

ओखला बर्ड सेंचुरी, दिल्ली

 

अगर आपको परिन्दों की चहचहाट सुकुन देती हैं और उनके रंग-बिरंगे पर देखना अच्छा लगता है तो आपके लिए ये एक परफेक्ट प्लेस है। इस जगह पर 300 से ज्यादा किस्मों के पक्षी मिल जाते हैं। दिल्ली और नोएडा की सीमा से लगे इस क्षेत्र में एक झील भी है, जिसके किनारे बैठकर आप कुदरत से रू-ब-रू हो सकते हैं।

 

सूरजकुंड झील, हरियाणा

 

दिल्ली और आस-पास रहने वालों के लिए ये एक जाना-पहचाना नाम है। ये एक ऐतिहासिक झील है और प्राचीन काल में इसे बनाया गया था। 10वीं शताब्दी में राजा सूरजमल ने इसका निर्माण करवाया था। ये झील दिल्ली से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो बेस्ट जरिया है। ये इलाका अपने शांत माहौल के लिए पहताना जाता है।

 

नैनी झील

 

अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं हो और आप कम खर्च में छुट्टी का मजा लेना चाहते हैं तो फिर दिल्ली में ही नैनी झील जा सकते हैं। ये इलाका दिल्ली के मॉडल स्कूल के पास मौजूद है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यहां एंजॉय कर सकते हैं।

Similar News