जानिए यहां, लड़कों की किन आदतों से हो जाती हैं लड़किया इरिटेट

जानिए यहां, लड़कों की किन आदतों से हो जाती हैं लड़किया इरिटेट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-10 07:19 GMT
जानिए यहां, लड़कों की किन आदतों से हो जाती हैं लड़किया इरिटेट

डिजिटल डेस्क। जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो उनकी कुछ बातें या आदतें ऐसी होती हैं जो आपको पंसद नहीं होती और जिनसे आप इरिटेट होने लगते हैं। फिर बात चाहे लड़के की हो या लड़की की, लेकिन आपको बता दें कि ऐसी आदतें ज्यादातर लड़कों की होती हैं जिनसे लड़कियां इरिटेट होने लगती हैं जिसकी वजह से कभी-कभी उनका रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ जाता है। तो चलिए बताते हैं आपको लड़कों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिसे लड़कियां नपंसद करती हैं।

इमोशंस को लेकर सच न कहना
लड़के कभी भी अपनी फिलिंग को खुलकर बयां नहीं कर पाते हैं, लेकिन लड़कों की इस आदत से लड़कियां कभी -कभी परेशान होती हैं। हर लड़की चाहती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड एक्सप्रेसिव हो और अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें, जो की वो कर नहीं पाते और उनकी यही आदत लड़कियों को इरिटेट करने लगती है।

मोबाइल चलाना-गेम्स खेलना
लड़कियों को ये बात भी बिलकुल पंसद नहीं होती कि उनके सामने वो वे-वजह मोबाइल चलाएं या गेम्स खेलें, या घंटों तक कंप्यूटर, टीवी के सामने बैठे रहें।

गर्लफ्रेंड को जज करना
कई बार लड़के बिना सोचे- समझे अपनी गर्लफ्रेंड को जज कर लेते हैं और ये बात लड़कियों को पंसद नहीं आती। हर बात के लिए गर्लफ्रेंड को जज करना उन्हें गुस्सा दिला सकता है। 

भूलने की आदत
लड़के अपनी रोजमर्रा की चीजों के साथ जरुरी डेट्स भी भूल जाते हैं। जबकि लड़कियों को रिलेशनशिप से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी याद रहती है। पुरुषों की भूल जाने की टेंडेंसी होती है जो किसी भी महिला को बर्दाश्त नहीं होती।

रोजाना वही-कपड़े रिपीट करना
साफ-सुथरे लड़के ही लड़कियों को पंसद आते हैं। ऐसे में आपका रोजाना एक ही शर्ट पहनना उन्हें इरिटेट कर देता है। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं तो अपनी गर्लफ्रेंड से आपने भी कई बार नहाने और साफ कपड़े पहनने के बारे में सुना होगा।     


 

Similar News