बड़े काम का है कपूर, जानिए कैसे दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

बड़े काम का है कपूर, जानिए कैसे दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-26 10:17 GMT
बड़े काम का है कपूर, जानिए कैसे दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कपूर का इस्तेमाल वैसे तो पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। इसके अलावा कपूर को कई सौंदर्य उत्पादों में खुशबू और ठंडक लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कपूर को नारियल के तेल के साथ मिलाकर लगाने से भी स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। त्वचा की समस्याओं में कपूर का इस्तेमाल असरकारी माना गया है। स्कैल्प में दाने हो या फिर चेहरे पर पिंपल्स हो, कपूर हर समस्या का इलाज है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे जिससे आप अपने चेहरे के दाग मिटा सकते हैं। 

 

1- शरीर के किसी भाग पर यदि खरोंच लग जाती है तो कपूर लगाने से जलन भी कम हो जाती है, और घांव भी जल्दी भर जाता है। कपूर को पानी में घोलकर लगाने से घाव को ठंडक मिलती है। 

2- अवसाद या तनाव होने पर सिर पर कपूर के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। कपूर की तासीर ठंडी होती है।

3-बालों के झड़ने की समस्या पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से लाभ मिलता है। सिर में रूसी की समस्या को भी कपूर दूर करता है।  

4-गरम पानी में कपूर मिलाकर, इस पानी में पैर डालकर बैठने से फटी एड़ि‍यों में आराम मिलता है। ठंड के दिनों में यदि फटी एड़ि‍यों की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो यह उपाय कारगर हैं।  

5- कपूर के तेल की मालिश करने से जोड़ों में दर्द होने पर आराम मिलता है। यह गठि‍या के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। 

6-नारियल के तेल में कपूर मिलाकर रख लें और इसे रोज पिंपल्स पर लगाएंगे तो कुछ ही दिनों में उसके निशान मिट जाएंगे।

7-रात को सोने से पहले रेग्युलर कच्चे दूध में जरा-सा कपूर का पाउडर डालें। रुई की मदद से उसे चेहरे पर लगाएं। इसके 5 मिनट बाद धो लें। इससे आपकी स्किन हेल्दी बनी रहेगी और चेहरे का ग्लो भी बढ़ेगा।

8-पेट दर्द की शिकायत है तो एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबा लें और जब पानी आधा रह जाए, तो इसमें जरा सा कपूर डालकर पी जाएं।

9-घर में कपूर का धुंआ करने से आसपास मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा टलता है।

10-कपूर को शुद्ध घी में मिलाकर मुंह के छालों मे लगाने से छालों से राहत मिलेगी।

11-सर्दी-जुकाम होने पर तिल या नारियल तेल में कपूर मिलाकर सीने पर लगाने से राहत मिलेगी। कपूर की भाप लेने से भी जुकाम में राहत मिलेगी। 

Similar News