जानिए इस मॉडर्न जमाने में कैसे लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां ?

जानिए इस मॉडर्न जमाने में कैसे लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां ?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-28 07:31 GMT
जानिए इस मॉडर्न जमाने में कैसे लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के युवाओं में यह प्रश्न सबसे ज्यादा चलन में है कि किसी लड़की को आखिर कैसा लड़का चहिए। लड़के ऐसा क्या करें कि कोई लड़की उनकी ओर आकर्षित हो जाएं। एक लड़की किन पैमानों पर किसी युवक को नापती है और उसको अपने जीवनसाथी के रुप में या फिर ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर सेलेक्ट करती है। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अनाकर्षक पुरुषों को लड़कियां और उनकी मां डेटिंग के लायक नहीं मानती हैं। भले ही वैसे पुरुषों में सर्वाधिक वांछनीय गुण क्यों न हों। शोध में महिलाओं के सामने आकर्षकता के अलग-अलग स्तर वाले तीन-तीन पुरुषों की रंगीन तस्वीरें रखी गईं। प्रत्येक तस्वीर को विशेषताओं के साथ लड़कियों के सामने रखा गया। जिसमें से लड़कियों को तीन प्रोफाइल में से किसी एक के साथ जोड़ी बनानी थी। 

 

 

 
महिलाओं को तस्वीर और गुण के ब्योरे के आधार पर रेटिंग करनी थी कि वह किस व्यक्ति को कितना आकर्षक समझती है और उसका चयन करती हैं। शारीरिक आकर्षण के मामले में कैसे वह किसी पुरुष का चयन करती हैं। अधिकतर महिलाओं ने बॉडी बिल्डर और फंकी लुक वाले युवक का चयन किया। आकर्षक और मध्यम दर्जे के व्यक्ति को ज्यादा पसंद किया गया, उन्हें ज्यादा अच्छी रेटिंग दी गई।

 

वहीं अनाकर्षक लोगों में सर्वाधिक डिजायरेबल क्वालिटी होने के बाद भी उन्हें महिलाओं ने डेटिंग के लायक नहीं समझा। ईस्टर्न कनेक्टिंग स्टेट यूनिवर्सिटी की मैडलीन फ्यूगेरे ने कहा, "इस रिसर्च से हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि महिलाओं और उनकी माताओं की नजर में न्यूनतम स्तर की शारीरिक सुंदरता जरुरी है। बता दें कि यूके की कोवेन्ट्री और एबर्स्टविथ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने लड़कियों पर रिसर्च करने के लिए वेबसाइट ट्यूब क्रश का सहारा लिया। जिसमें चौंका देने वाले नतीजे सामने आए।

 

मॉडर्न जमाने में लड़कियों को बॉडी बिल्डर और धनवान लड़के पसंद आते हैं।

फेमिनिस्ट महिलाओं को राजनीतिक विचारधारा वाल लड़के पसंद होते हैं।

जिन लड़कों ने सोशल साइट्स पर अपनी आकर्षक फोटो डाली होती है उनकी ओर लड़कियां ज्यादा आकर्षित होती हैं। 

Similar News