अमरूद खाने से होते हैं इतने फायदे, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

अमरूद खाने से होते हैं इतने फायदे, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-06 11:29 GMT
अमरूद खाने से होते हैं इतने फायदे, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क। हमारे शरीर में विटामिंस की कमी न आए इसके लिए फल खाना कितना जरूरी है ये तो आप सभी जानते ही होंगे। हरी सब्जियां और फल दोनों ही सेहतमंद शरीर के लिए जरूरी होते हैं। खास तौर पर सर्दियों में फल खाना बड़ा जरूरी है। इन दिनों सबसे ज्यादा जो फल बाजार में दिखाई देता है वो अमरूद ही है। बता दें कि सिर्फ अमरूद ही नहीं उसके पत्ते भी सेहत के लिए गुणकारी है। इस फल में विटामिन सी और शर्करा काफी मात्रा में होती है। अमरूद में पेक्टिन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है।


सफेद रंग के गुदा वाले अमरूद की अपेक्षा लाल रंग के अमरूद अधिक गुणकारी होते हैं। वहीं सफेद गुदे वाले अमरूद अधिक मीठे होते हैं। कहा जाता है कि अमरूद में सेब से भी अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे "गरीबों का सेब" भी कहा जाता है। अमरूद के नियमित सेवन से मल अवरोध तो दूर होता है, साथ ही वात-पित्त, उन्माद (पागलपन), मूर्छा (बेहोशी), मिर्गी, पेट के कीडे़, टायफाइड और जलन आदि का नाश होता है। आयुर्वेद में भी अमरुद खाने के फायदे बताए गए हैं। इसे शीतल, तीक्ष्ण, कसैला, अम्लीय तथा शुक्रजनक (वीर्यवर्द्धक) बताया गया है। 

 


 अमरूद खाने से होते हैं ये फायदे

1-जिन लोगों को बढ़ते वजन की समस्या है उनके लिए अमरूद बहुत फायदेमंद हैं। इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है और कैलोरी इनटेक भी कम होता है।  

2-अमरूद वैसे तो मीठा होता है लेकिन इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। फाइबर शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है। इसलिए यह डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है। 

3-अमरूद में विटामिन सी और लाइकोपीन नामक फाइटो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं।  

4-जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है उनके लिए भी यह फायदेमंद हैं। इसके सेवन से हार्मोनल संतुलन भी बना रहता है। अमरूद में प्रचुर मात्रा में आयोडीन होता है जो थायराइड से आपको बचाता है। 

 

5-अमरूद खाने से दिमाग तेज होता है, इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। 

6-अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सही करने का काम करता है।

7-अमरूद को दिल का साथी भी कहा जाता है क्योंकि इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्‍नीशियम दिल और मांसपेशियों को दुरुस्‍त रखते हैं।

8-अमरूद खाने से इम्‍यूनिटी पॉवर मजबूत होती है।  

9- अमरूद शरीर में मेटाबॉलिज्‍म को ठीक रखता है जिससे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल नहीं बढ़ पाता है।  

   

अमरूद के पत्ते भी गुणकारी

1-अमरूद के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

2-अमरूद की पत्तियों का सेवन मुंह के छालों को दूर करने में कारगर होता है।   

3-अमरूद के ताजे पत्ते कच्चे चबाने से भी लाभ होता है। त्वचा, बाल और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अमरूद की पत्तियों का रस या फिर इसकी बनी हुई चाय बहुत ही फायदेमंद होती है। 

4-अमरूद के पत्ते जटिल स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को रोकते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट की गति को भी रोकता हैं, जो यौगिक के रूप में लिवर में टूटता है और वजन घटाने में सहायता करता है।

5-अमरूद के पत्तों में मौजूद यौगिक ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं और हार्ट रेट की दर को कम करने में मदद करते हैं। 

6-अमरूद के पत्ते डायरिया और पेचिश की समस्या में भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं। अमरूद के कुछ पत्ते और एक मुट्ठी चावल के आटे को दो गिलास पानी में मिलाकर उबाल कर दिन में दो बार पीने से डायरिया में फायदा होता है।

7-अमरूद के पत्ते पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाते हैं। इसके पत्ते पेट के अस्तर से हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और विषाक्त एंजाइमों के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं। 

Similar News