जानिए लड़कियों को किस तरह के मैसेज का रहता हैं इंतजार

जानिए लड़कियों को किस तरह के मैसेज का रहता हैं इंतजार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-20 08:14 GMT
जानिए लड़कियों को किस तरह के मैसेज का रहता हैं इंतजार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जब लड़कियां किसी से प्यार करती हैं तो उनसे कई तरह की उम्मीदें भी करती हैं। खासकर वो रिलेशन में होनी वाली हर छोटी-छोटी बात का खास ख्याल रखतीं हैं, तो वो वही चीज चाहती भी हैं। इसका कारण ये भी होता है कि लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं। पार्टनर को लेकर तो वो कुछ ज्यादा ही चिंता में रहती हैं। पार्टनर की बेरूखी उन्हें नाराज कर देती है। उन्हें हर वक्त पार्टनर के टच में रहना पसंद होता है, इसलिए वो उनके मैसेजेस का इंतजार करती रहती हैं। 

लेकिन वहीं लड़कों को ज्यादा देर तक फोन या मैसेज करना पसंद नहीं होता है और यही कारण लड़ाई का बन जाता है। अगर आप वाकई अपनी गर्लफ्रेंड प्यार करते हैं तो उन्हें कुछ बेहद छोटे, लेकिन खास मेसेज कर लड़ाई-झगड़े से बच सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस-किस तरह के मैसेज कर उन्हें खुश कर सकते हैं। 

घर पहुंची क्या?

लड़कियां अक्सर चाहती हैं कि जब कॉलेज, ऑफिस, पार्टी या डेट से घर वापस पहुंचे, तो उनके पास उनके बॉयफ्रेंड का मैसेज जरूर आए। आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उनके घर पहंचने  को लेकर आप मैसेज जरूर करें।

ड्रेस की तारीफ

पार्टनर के साथ समय बिताने के बाद लड़की घर आकर इस मैसेज का इंतजार करता है कि उसकी ड्रेस ब्वॉयफ्रैंड को कैसी लगी। मुंह पर तारीफ करने के बाद एक बार अगर उनकी मैसेज में तरीफ करेंगे तो अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपके पार्टनर का आपके लिए प्यार और भी बढ़ जाएगा। 

दोबारा मिलने का प्लान

डेट से लौट कर आप मैसेज कर उनसे अगली बार मिलने का प्लान जरूर बनाएं और मैसेज कर पूछें। इससे वो अपके प्यार को गहराई से समझ पाएंगी।

अहमियत बताएं

पार्टनर एक-दूसरे की जिंदगी क्या अहमियत रखते हैं, लेकिन इसे कभी-कभी जाहिर करना जरूरी हो जाता है। लड़की को सब पता होते भी वह जान-बूझकर लड़के से यह सवाल करती हैं कि आखिर उसकी जिंदगी में वह क्या अहमियत रखती है। 

Similar News