ये हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से लड़कियां करती हैं लड़कों को इग्नोर

ये हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से लड़कियां करती हैं लड़कों को इग्नोर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-12 06:56 GMT
ये हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से लड़कियां करती हैं लड़कों को इग्नोर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सबसे ज्यादा गुस्सा हमें तब आता है जब कोई हमें इग्नोर करता है। लेकिन जब कोई लड़की इग्नोर करे तो ये गुस्सा और भी बढ़ जाता है। ऐसा अक्सर होता है जब आप अपनी गर्लफ्रेंड या दोस्त से बात करने की कोशिश करते हैं लेकिन वो आपको जवाब नहीं देती या सीधे-सीधे अवॉयड कर देती है, तो आपका गुस्सा होना लाजमी है। क्योंकि आपकी गर्लफ्रेंड इग्नोर करती है तब तक तो ठीक रहता है लेकिन जब वो इस इग्नोरेंस का कारण नहीं बताती तब लड़कों का पारा आसमान छू जाता है और वो देवदास बन जाते हैं। आज हम आपको कुछ कारण बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से लड़कियां लड़कों को इग्नोर करना शुरु कर देती हैं और ये इग्नोरेंस इतनी बढ़ जाती है कि फिर रिलेशन ही खत्म हो जाता है। 

1. आपसे ज्यादा जरुरी काम हो: लड़कियां जब लड़कों को इग्नोर करती है तो इसका सबसे पहला कारण यही है कि आपकी अहमियत उनकी लाइफ में इतनी नहीं है और वो आपसे ज्यादा अपने काम को तवज्जो देती हैं। लेकिन लड़कों को इस बात की गलतफहमी रहती है कि वो अपने पार्टनर या फीमेल फ्रेंड के लिए बहुत इंपोर्टेंट हैं। 

2. आप लगने लगे हो बोरिंग: आमतौर पर रिलेशनशिप में एक समय ऐसा आता है जब उन्हें पार्टनर बोरिंग लगने लगता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि आजकल रिलेशनशिप एट्रेक्शन से शुरु होती है और जैसे ही एट्रेक्शन खत्म होता है तो फिर रिलेशनशिप भी खत्म हो जाती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको इग्नोर कर रही है तो हो सकता है कि अब आप पहले जैसे न रहे हों और आप बोरिंग लगने लगे हों। 

3. आपके साथ समय बिताना नहीं चाहती हो: लड़कों को लड़कियों का साथ तो हमेशा पसंद रहता है लेकिन लड़कियों के साथ ऐसा नहीं है। अगर आपको आपकी गर्लफ्रेंड का साथ पसंद हो तो जरुरी नहीं है कि उसे भी आपका साथ पसंद हो। इस तरह की सिचुएशन जब क्रिएट होने लगती है तो लड़कियां लड़कों को इग्नोर करना शुरु कर देती है। ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ रिलेशनशिप में होता है बल्कि दोस्तों में भी होता है। 

4. आप इरीटेट करते हो: लड़कियों को वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जो उन्हें इरीटेट करें। कई बार लड़के लड़कियों को ज्यादा ही परेशान या इरीटेट करने लग जाते हैं, जिस कारण लड़कियां उन्हें इग्नोर करने लगती हैं। अगर उसके बार-बार मना करने के बाद भी आप उन्हें बार-बार कॉल या मैसेज कर रहे हैं और वो आपको रिप्लाय नहीं कर रही है। तो इसका मतलब है कि वो आपसे इरीटेट हो गई है। 

5. आपमें कोई इंटरेस्ट नहीं रहा: अगर लड़की को आपमें कोई इंटरेस्ट नहीं रह गया है तो फिर वो आपको इग्नोर करेगी। लेकिन लड़कियां इस बात को कभी भी आपको नहीं बताएगी। इसके लिए वो आपको सिर्फ और सिर्फ इग्नोर करेगी। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को या दोस्त को बार-बार कॉल और मैसेज कर रहे हैं लेकिन वो तब भी रिप्लाय नहीं दे रही है तो इसका मतलब है कि अब उसे आपमें कोई इंटरेस्ट नहीं रह गया है। लड़की के बार-बार इग्नोर करने के बाद भी अगर आप इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं तो ये आपकी गलती है। 
 

Similar News