इंसान के सीने में लगाया जा सकेगा सुअर का दिल!

इंसान के सीने में लगाया जा सकेगा सुअर का दिल!

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-16 07:24 GMT
इंसान के सीने में लगाया जा सकेगा सुअर का दिल!

डिजिटस डेस्क। दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के शरीर में सुअर का दिल लगाने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है। जर्मनी के वैज्ञानिकों ने पूरे मेडिकल व विज्ञान जगत को अपने नए प्रयोग से हैरान कर दिया है। जर्मन सर्जन ब्रूनो राइषार्ट ने लंगूर के शरीर में सूअर के दिल का सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण किया है। अब ये उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसा प्रयोग इंसान के साथ भी आजमाया जाएगा। सुअर के दिल के साथ ही यह लंगूर छह महीने से ज्यादा समय (195 दिन) तक जीवित रहा। वैज्ञानिकों ने इस बेहद अहम प्रयोग की सराहना की है और इसे एक मील का पत्थर बताया है। एक पशु के स्वस्थ दिल को दूसरी प्रजाति के शरीर में ट्रांसप्लांट करने की प्रक्रिया को "एक्सेनाट्रांस्प्लांटेशन" कहा जाता है। "नेचर जर्नल" में प्रकाशित इस अध्ययन में माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया से भविष्य में इंसानों को भी नया जीवन दिया जा सकेगा। ट्रांसप्लांट के लिए सुअरों के जीन में बदलाव किया गया ताकि दूसरी प्रजाति के प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को दबाया जा सके। 


 

Similar News