सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स, स्किन बनी रहेगी हेल्दी और ग्लोइंग

विंटर ब्यूटी टिप्स सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स, स्किन बनी रहेगी हेल्दी और ग्लोइंग

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-26 06:56 GMT
सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स, स्किन बनी रहेगी हेल्दी और ग्लोइंग

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। मौसम बदलने से हमारी हेल्थ के साथ स्किन में भी बदलाव होते हैं। इसलिए इसका ध्यान रखना बेहद जरुरी है। सर्दियों में सोने से पहले कई लोग थकान या आलस की वजह से स्किन की देखभाल नहीं कर पाते हैं। इससे उनकी स्किन को नुकसान होता है। अगर वे अपनी आदत में थोड़ा सुधार करे तो यह उनकी स्किन ब्यूटी के लिए बेहद फायदेमंद होगा। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे साथ हमारी स्किन को भी कई चीजें झेलनी पड़ती है। दिन भर हम किसी ना किसी काम में व्यस्त रहते हैं तो स्किन के लिए कुछ नहीं कर पातें हैं। लेकिन रात का समय ऐसा है जब हम स्किन का ध्यान रख सकते हैं। अगर हम सोने से पहले इन 5 ब्यूटी टिप्स को फॉलों करते हैं तो इससे आप की स्किन को कई फायदे होंगे-

सोने से पहले चहरे को पानी से जरूर धोएं
स्किन की देखभाल के लिए सोने से पहले चेहरे को पानी से जरुर धोएं। इससे चेहरे पर जमी गंदगी दूर हो जाएगी। आप हमेशा रात को सोने से पहले ठंडे और साफ पानी से अपनी स्किन को साफ करके ही बिस्तर पर सोने के लिए जाएं। अगर आप को सोने की जल्दी है तो आप चेहरे को पानी से जरुर धो कर ही सोएं। 

आंखो की देखभाल है जरुरी
रात को सोने से पहले आंखों के ऊपर क्रीम और आई ड्रॉप डालना ना भूलें। आंखों हमारे शरीर का सबसे नाजुक और जरुरी हिस्सा है। आंखों के आस-पास की त्वचा पर हो रहे काले दागों को दूर करने के साथ ही झुर्रियों को दूर करने के लिए आंखों की क्रीम का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है इसलिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे क्रीम को लगाना ना भूलें और साथ ही आप आंखों में ड्रॉप डालना भी ना भूलें। इससे आपके पूरे दिन की थकान मिट जाएगी। ओर आप अच्छे से सो पाएंगी।

स्किन को करें मॉइस्चराइज
सर्दियों में स्किन काफी रुखी हो जाती है। इसलिए स्किन पर नमी बनाए रखने के लिए उसे  मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी है। नमी वापस लाने के लिए आप ना सिर्फ फेस पर बल्कि पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल का प्रयोग कर स्किन पर नमी ला सकती हैं। इससे अपके स्किन पर नमी बनी रहेगी और समय से पहले आ रही झुर्रिया भी दूर हो जाएंगी।

हर्बल फेस मास्क का करें उपयोग
रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाए जाने वाला हर्बल फेस मास्क स्किन को स्वस्थ ग्लोइंग बनाए रखता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन में खोए हुए पोषक तत्वों के अलावा नमी की कमी पूरी हो जाती है।

बालों की देखभाल
स्किन के साथ-साथ आप रात को सोने से पहले बालों की भी मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी पूरे दिन की थकान मिट जाएगी और आप अच्छे से सो पाएंगी। पूरी और गहरी नींद सोने के कारण आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News