National Tourism Day: ऑफिस से नहीं मिल रही छुट्टी और घूमने जाने का है मन, तो ऐसे करें प्लानिंग

National Tourism Day: ऑफिस से नहीं मिल रही छुट्टी और घूमने जाने का है मन, तो ऐसे करें प्लानिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-25 06:10 GMT
National Tourism Day: ऑफिस से नहीं मिल रही छुट्टी और घूमने जाने का है मन, तो ऐसे करें प्लानिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ इस साल कहीं ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं और ऑफिस के काम-काज से फुर्सत नहीं मिल पा रही है, तो हम National Tourism Day 2021 पर आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं। जिससे इस साल फरवरी से लेकर दिसंबर तक किसी भी महीने में सबसे लंबे वीकेंड का प्लान कर सकते हैं। 

 

फरवरी का वीकेंड

  • 13 February - Saturday
  • 14 February - Sunday
  • February 16 - Vasant Panchami

 

फरवरी महीने में 16 तारीख को बसंत पंचमी की छुट्टी होने की वजह से आप एक वीकेंड का प्लान कर सकते हैं। आपको बस 15 फरवरी को छुट्टी को किसी तरह एडजस्ट करना होगा। अगर आप ऐसा कर सके तो चार दिन के ट्रिप की प्लानिंग की जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर के लोग हिमाचल के तीर्थन वैली घूमने जा सकते हैं। इस तरह मुंबई में काम करने वाले लोग लोनावला, महाबलेश्वर और खंडाला जा सकते हैं। वहीं कोलकाता के लोग सुंदरबन और चेन्नई से येलागिरी जाने की ट्रिप प्लान की जा सकती है। 


मार्च का वीकेंड

  • March 11 - Thursday (Mahashivratri)
  • March 13 - Saturday
  • 14- Sunday

मार्च महीने में 11 मार्च को महाशिवरात्रि की छुट्टी है। 13 और 14 मार्च को शनिवार-रविवार रहेगा। अब आपको किसी तरह ऑफिस से 12 तारीख की छुट्टी लेना होगा। अगर आप ऐसा कर पाए तो चार दिन का एक शानदार हॉली-डे प्लान हो सकता है। मार्च के हिसाब से कोलकाता से कार्सियोंग, चेन्नई से मुन्नार, दिल्ली से मैकलॉडगंज और मुंबई से कामेशत जाने का प्लान किया जा सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोग कुंभ में स्नान करने के लिए हरिद्वार भी जा सकते हैं या फिर ऋषिकेश जाने का भी प्लान किया जा सकता है। 

अप्रैल का वीकेंड 

  • 2 April - Friday (Good Friday)
  • 3 April - Saturday
  • April 4 - Sunday

अप्रैल से गर्मियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में उत्तराखंड, हिमाचल जाने का प्लान किया जा सकता है। इस महीने में गुड फ्राइडे की छुट्टी मिलने से एक मिनी ट्रिप प्लान तैयार किया जा सकता है। गुड फ्राइडे 2 अप्रैल को है। 3 औ 4 अप्रैल को शनिवार होने की वजह से आपको 1 अप्रैल या 5 अप्रैल को छुट्टी लेना होगा। अगर आप ऐसा कर सकते हैं, तो चार दिन के लिए आपका ट्रिप प्लान आसानी से बन जाएगा। इस महीने आप उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट, धनोल्टी, मशोबा, माथेरान, करजात, रिनचेंपॉन्ग, लेपचाजगत, ट्रांकेबर और सक्लेशपुर जा सकते हैं। बता दें कि अप्रैल के बाद आप सीधे जुलाई में ही वीकेंड प्लान कर सकते हैं। क्योंकि मई-जून के महीने में कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं पड़ रहा है। 

जुलाई का वीकेंड 

  • 10 July - Saturday
  • 11 July - Sunday
  • 12 July - Monday (Rath Yatra)

जुलाई के दूसरे वीक में  9 जुलाई या 13 जुलाई को एक छुट्टी एडजस्ट कर पाएं तो 4 दिन का ट्रिप मनाया जा सकता है। अगर ऐसा संभव न हो पाए तो तीन दिन का प्लान बना लीजिए। इस बीच आप दिल्ली-एनसीआर से हिमाचल की पार्वती वैली या उत्तराखंड में वैली ऑफ फ्लावर घूमने जा सकते हैं। मुंबई से मलशेज घाट या इगतपुरी, कोलकाता से पुरी या बक्खाली बीच और चेन्नई से ऊटी, कोवलम या कडलूर घूमने जा सकते हैं। 


अगस्त का वीकेंड 

  • 28 अगस्त- शनिवार
  • 29 अगस्त- रविवार
  • 30 अगस्त- सोमवार (जन्माष्टमी)

अगस्त का महीना और बारिश का मौसम। इन दिनों घूमने का मजा ही कुछ और होता है। इस महीने में 30 अगस्त को जन्माष्टमी है। अगर आप 27 अगस्त को एक छुट्टी एडजस्ट कर पाते हैं तो चार दिन का हॉली-डे प्लान किया जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर से आगरा, मथुरा, वृंदावन घूमने जाया जा सकता है। इसके अलावा मुंबई से पंचगनी, कोलकाता से सांतिनिकेतन और चेन्नई से मुडुमलाई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घूमने जा सकते हैं। 


सितंबर

  • 10 सितंबर- शुक्रवार (गणेश चतुर्थी)
  • 11 सितंबर- शनिवार
  • 12 सितंबर- रविवार

 

सितंबर के दूसरे सप्ताह में भी एक साथ तीन छुट्टियां पड़ रही हैं। इन छुट्टियों में आप दिल्ली से मसूरी जा सकते हैं। यहां कैम्प्टी फॉल, धनोल्टी और कनातल अच्छे टूरिस्ट स्पॉट हैं। इसके अलावा मुंबई से कोलाड, कोलकाता से झारग्राम और चेन्नई से थेक्कडी या ऊटी घूमने जा सकते हैं।

अक्टूबर

  • 15 अक्टूबर- शुक्रवार (दशहरा)
  • 16 अक्टूबर- शनिवार
  • 17 अक्टूबर- रविवार

 

अक्टूबर के बीच में भी एक साथ तीन छुट्टियों का मौका मिल रहा है। इस दौरान आप दिल्ली से उत्तराखंड के चकराता घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा यहां से आप जयपुर या उदयपुर भी घूमने जा सकते हैं। मुंबई से दुर्शेत, कोलकाता से कलिम्पॉन्ग और चेन्नई से नागरहोल नेशनल पार्क घूमने जा सकते हैं।

नवंबर

  • 19 नवंबर- शुक्रवार (गुरु नानक जयंती)
  • 20 नवंबर- शनिवार
  • 21 नवंबर- रविवार

नवंबर के तीसरे सप्ताह में भी एक साथ तीन दिन की छुट्टियां होंगी। इस दौरान आप उत्तराखंड के औली जा सकते हैं। नवंबर में यहां का मौसम भी जबर्दस्त होता है। इसके अलावा मुंबई से रत्नागिरी, कोलकाता से सिलिगुड़ी और चेन्नई से नंदी हील्स घूमने जा सकते हैं।

दिसंबर

  • 24 दिसंबर- शक्रवार
  • 25 दिसंबर- शनिवार (क्रिसमस)
  • 26 दिसंबर- रविवार

वैसे तो दिसंबर का महीना छुट्टियों के लिए जाना जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां बिताने के लिए इस महीने सबसे ज्यादा प्लानिंग करते हैं। इस महीने के अंतिम सप्ताह में भी एक साथ तीन छुट्टियां होंगी। इस दौरान आप हिमाचल की पराशर लेक देखने जा सकते हैं। वहीं, मुंबई से गोवा, कोलकाता के सामसिंग और चेन्नई से अलेप्पी के टूर पर निकल सकते हैं।


 

Tags:    

Similar News