वजन कम करने के लिए सही डाइट के साथ व्यायाम जरूरी

वजन कम करने के लिए सही डाइट के साथ व्यायाम जरूरी

Anita Peddulwar
Update: 2018-11-26 09:02 GMT
वजन कम करने के लिए सही डाइट के साथ व्यायाम जरूरी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। आज के समय मोटापा एक बड़ी समस्या है। मोटापे से हर उम्र वर्ग के लोग ग्रसित हैं। कई बार लोग डाइट के नाम पर भूखे रहते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। वजन कम करने के लिए खान-पान की आदत में बदलाव लाना जरूरी है। वजन घटाने के लिए सही डाइट के साथ ही व्यायाम भी जरूरी है। यह कहना है आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. प्राची भूतड़ा का। माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा माहेश्वरी पंचायत भवन बर्डी मे नि:शुल्क मोटापा निवारण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ भूतड़ा ने महिलाओं को फिट रहने के गुर बताए।

संतुलित कैलोरीयुक्त भोजन लें

डॉ. भूतड़ा ने महिलाओं को बताया कि अगर वजन घटाना है, तो खान-पान पर ध्यान देना होगा। पॉपकॉर्न, मुरमुरे, खाखरा, सलाद फ्रूट, धान की लाई खाएं, जूस लें, नारियल पानी, छाछ लें। खाने में सलाद, पत्तेदार सब्जियां शामिल हों। ऐसा खाना खाएं जो ज्यादा देर तक चबाकर खाया जाता हो।  संतुलित कैलोरीयुक्त खाना खाएं। अपने डाइट चार्ट से अनहेल्दी फूड हटा कर कुछ ऐसी चीजें बढा़एं, जो पोषक हों।  बर्गर, पिज्जा और तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करें। फाइबर युक्त भोजन फायदेमंद होगा। यह आपके शरीर को कोलेस्ट्राल से बचाता है। नियमित रूप से व्यायाम और योग करना जरूरी है। योग से मोटापे के साथ ही कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान संगठन की अध्यक्ष राजबाला राठी, सचिव निशी सांवल, संयोजिका कृष्णा मोहता, अंकिता गांधी मुख्य रूप से मौजूद थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उर्मिला चांडक, पूनम झवर, मोनिका राठी, उमा राठी, मीना राठी, स्वाति चांडक, संध्या कंधारी, वंदना राठी, कल्पना आदि का योगदान रहा।

किटी में रहा भजन का माहौल, खेले गए गेम
जब किटी का आयोजन घर पर हो, तो लेडीज को बहुत सारी तैयारियां करनी पड़ती हैं। घर की सजावट करने और अपने हाथ से लजीज व्यंजन बनाने और खिलाने का मौका मिलता है। दैनिक भास्कर किटी का आयोजन होस्ट अनुपमा शर्मा के बंगला नं 5 एनआईटी गार्डन के सामने इन्द्रप्रस्थ ले-आउट में किया गया। किटी होस्ट के घर ‘भजन किटी" में सभी ने मिलकर एंजॉय किया, साथ ही किटी होस्ट द्वारा बनाए गए लजीज पानीपुरी, पावभाजी, पावभाजी पुलाव और कस्टर्ड का स्वाद सभी ने लिया।  इस दौरान भजन कार्यक्रम रखा गया। भजन के उपरांत  मनोरंजन के लिए गेम्स भी खेले गए।

Similar News