सेक्स लाइफ को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कभी ट्राय ना करे ये टिप्स

सेक्स लाइफ को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कभी ट्राय ना करे ये टिप्स

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-07 07:11 GMT
सेक्स लाइफ को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कभी ट्राय ना करे ये टिप्स

डिजिटस डेस्क। सेक्स को लेकर उत्सुकता हर किसी को रहती है, इसे लेकर कई बुक्स लिखी गई और कई फिल्में भी बनाई गई। भारतीय संस्कृति में इसे कभी गलत नजर से बयां नहीं किया गया।वेदों में इसे साफ-सुथरे ढंग से समझाया गया है। जिस तरह से आज के वक्त में लोग इसे लेकर गलत सोच रखते हैं, पहले ऐसा नहीं था। पोर्न मूवीज ने इसे लेकर लोगों के मन में गलत छाप छोड़ी है। इस तरह की मूवीज देख कर लोग और भी आक्रमक प्रवत्ति के हो गए हैं और रेप जैसे मामले बढ़ने लगे हैं। डक्टर्स और सेक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि पोर्न मूवीज देखने की वजह से सेक्स लाइफ पर काफी असर पड़ा है और लोगों ने इसे गलत प्रेक्टिस बना लिया है। इस तरह की मूवीज में दिखाए जाने वाले फैंटेसी सीन्स को देख कर लोग अपनी सेक्स लाइफ में कई एक्सपेरिमेंट करते हैं जोकि हकीकत में फ्लॉप साबित होते हैं और इसके बाद लोगों में आक्रामकता बढ़ जाती है। वहीं सेक्स को लेकर लिखे गए आर्टिक्ल्स और मूवीज को देख कर हम सभी सेक्स के कुछ ऐसे टिप्स अपनाते हैं, जिनसे सेक्स ज्यादा एक्साइटिंग हो सकता है। हालांकि कभी-कभी हम जिन टिप्स से कुछ ज्यादा उम्मीद लगा लेते हैं वो किसी काम के साबित नहीं होते। आज हम यहां हैं ऐसे ही कुछ टिप्स जो हैं तो बहुत पॉप्युलर हैं, लेकिन उन्हें कभी ट्राय नहीं करना चाहिए।

                            

सेक्स के दौरान आवाज निकालना

सेक्स के दौरान आहें और आवाजें सेक्सी हो सकता है, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि आवाजें आपके पड़ोसियों और घरवालों तक पहुंच जाएं। ज्यादा जोर से चिल्लाने और कराहने की आवाज से पड़ोसियों के साथ आपका मूड भी खराब हो सकता है।

                                    

बाइटिंग और स्क्रैचिंग

हल्के-फुल्के चोट और खरोंच के निशान तो हौसला बढ़ाने वाले हो सकते हैं लेकिन अगर आपने एक्साइटमेंट में पार्टनर को चोट पहुंचाना शुरू किया तो लेने के देने पड़ सकते हैं।

                                      

गाड़ी में सेक्स

कार सेक्स सुनने में भले एक्साइटिंग लगे लेकिन पार्टनर ड्राइव कर रहा हो तो ऐसा करना रिस्की हो सकता है। जो फिल्मों में दिखाते हैं जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में वैसा ही हो इसलिए सड़क पर ऐसा करने का आइडिया छोड़ें और कहीं कार पार्क करके ट्राई कर सकते हैं।

                                     

न बनें रूड

हर सेक्शुअल रिलेशनशिप में एक डॉमिनेंट पार्टनर होता है। सेक्सी और डॉमिनेटिंग का यह मतलब नहीं कि आप इतने रूड हो जाएं कि मूड ही खराब हो जाए। सारे काम करने के लिए पार्टनर पर ऑर्डर न जमाएं।

Similar News