दिवाली के दिन देश के अलग-अलग राज्यों में खासतौर पर बनाई जाती है ये डिशेज

दिवाली के दिन देश के अलग-अलग राज्यों में खासतौर पर बनाई जाती है ये डिशेज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-07 04:37 GMT
दिवाली के दिन देश के अलग-अलग राज्यों में खासतौर पर बनाई जाती है ये डिशेज

डिजिटल डेस्क । दिवाली रोशनी का त्यौहार है जो भारत में बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपने घरों को लाइट, दीये और रंगोली से सजाते हैं। इसके अलावा दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। भारत के हर राज्य में दिवाली के दिन अलग-अलग चीजें बनती हैं, जो काफी स्वदिष्ट होती हैं। चलिए जानते हैं कि किस राज्य में क्या पकवान बनाए जाते हैं। 

 

राजस्थान में मावा कचौरी

दिवाली के दिन राजस्थान में मसाला कचौरी बनाई जाती है और चटनी के साथ परोसा जाता है। यहां मीठी कचौरी भी बनती हैं जिसे मावा कचौरी कहते हैं इसमें खोया और शुगर सिरप से कोटेड किया जाता है।  

 

गुजरात में मोती पाक 

मोती-पाक आटा, खोया और चीनी से बनने वाली एक बहुत प्रसिद्ध बर्फी है। दीवाली के दौरान गुजरात और राजस्थान में यह मीठी बर्फी बनाई जाती है। यकीनन अगर आप गुजरात में हैं तो इस दिवाली इस बर्फी का मजा जरूर लें।

 

दिल्ली में खील-बताशा 

खील चावल की बनती है और बताशा चीनी से। दिल्ली सहित कई राज्यों में दिवाली के दिन खील बताशा बांटा जाता है और इसका इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। कई खिलौनों के रूप में बताशे बनाए जाते हैं। 

 

मध्य प्रदेश में चिरौंजी की बर्फी 

मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिवाली के दिन चिरौंजी की बर्फी बनाई जाती हैं। बर्फी को बनाने में बादाम, मावा और चिरौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर इस दिवाली आप यहां पर हैं, तो इसे खाना न भूलें। 

 

महारष्ट्र में अनारसा

महारष्ट्र में दिवाली के दिन बनने वाला अनारसा एक पारंपरिक पकवान है। इसे चावल के आटे और गुड़ के साथ से बनाया जाता है। इसके ऊपर अफीम के बीज छिड़के जाते हैं। दिवाली के दिन, महाराष्ट्रीयन परिवार जल्दी उठते हैं, सूर्योदय से पहले स्नान करते हैं और नाश्ते में इसे खाते हैं।

 

उत्तराखंड में सिंघल

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में दिवाली के दिन सिंघल नामक पकवान बनाया जाता है। इसे आटा, सेमोलिना, मोटी दही, मशरूम, केले, चीनी और ग्रीन इलायची पाउडर के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इन्हें फ्राई करके गर्मागर्म सर्व किया जाता है। 

 

पंजाब में पिन्नी 

पंजाब के कई हिस्सों में दिवाली के दिन स्वादिष्ट मिठाई पिन्नी बनाई जाती है। इसे आटे, देसी घी से बनाया जाता है। इसके अलावा इसमें ड्राई फ्रूट्स, खोया और चीनी मिक्स की जाती है और इन्हें लड्डू का आकार दिया जाता है।  

 

ओडिशा में रसबाली 

ओडिशा में रसबाली एक मशहूर डिश है जिसे खासकर दिवाली के दिन बनाया जाता है। यह रबड़ी होती है जिसे खोया, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। यह पकवान बालादेवजू को दिया जाता है और जगन्नाथ मंदिर में छप्पन भोग की वस्तुओं में से एक है।

 

गोवा में फू 

पोहा एक मशहूर डिश है जिसके बारे में लगभग सभी जानते हैं और इसे नाश्ते में खाया जाता है। लेकिन गोवा में फू नामक एक डिश है जिसे दिवाली के दिन बनाया जाता है। यह गोवा में पारंपरिक पकवान है। 

 

उत्तर प्रदेश में सूरन की सब्जी 

उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली के दिन सूरन की सब्जी बनाई जाती है। सूरन को जिमीकंद कहा जाता है। यूं तो आप कभी भी इसकी सब्जी बना सकते हैं लेकिन दिवाली के दिन इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। ये सब्जी काफी चटपटी होती है। कुछ लोग इसे खाने से परहेज करते हैं क्योंकि सूरन गले में लगता है।

Similar News