सिर्फ एक लहसुन दूर करेगा कई बीमारियां, जानें इसके फायदे

सिर्फ एक लहसुन दूर करेगा कई बीमारियां, जानें इसके फायदे

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-22 09:52 GMT
सिर्फ एक लहसुन दूर करेगा कई बीमारियां, जानें इसके फायदे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आमतौर पर हम सबकी किचन में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाला लहसुन न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। कई लोग लहसुन से सिर्फ इसलिए परहेज करते हैं,क्योंकि इसकी गंध कई लोगों को पसंद नहीं आती है। लेकिन रोजाना खाली पेट लहसुन खाने से आपको कई तरह के फायदे होते हैं। क्योंकि लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आज हम आपको लहसुन के ऐसे ही फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप रोज सुबह चाय से पहले लहसुन ही मांगेंगे।

 

आयुर्वेद में लहसुन को जवान बनाए रखने वाली औषधि माना गया है, इसको रोज खाने से स्किन पर ग्लो और टाइटनेस आती है, जो आपको जवान बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा इसे जोड़ों के दर्द के लिए भी रामबाण उपाय माना गया है।

 

रोज खाली पेट लहसुन खाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है, जिससे हार्ट का प्रॉब्लम्स और हार्ट डिसीज़ होने का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही ये लीवर और मूत्राशय में होने वाली समस्याओं को दूर कर देता है।

 

लहसुन खाने से डाइजेशन ठीक रहता है और इससे भूख भी बढ़ती है। इसको खाली पेट खाने से पेट से संबंधित होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

अगर आप रोज अपने काम की वजह से टेंशन या स्ट्रेस में रहते हैं, तो लहसुन खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि लहसुन खाने से स्ट्रेस कम होता है। इसके साथ ही हाइपरटेंशन और सिरदर्द जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

 

रेस्पिरेटरी सिस्टम (श्वसन तंत्र) के लिए भी लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से अस्थमा, निमोनिया, पुरानी सर्दी, कफ आदि समस्याओं से बचा जा सकता है।

Similar News