नागपुर की श्रुति ने विदेशों में लगाया 'देशी डिश' का तड़का

नागपुर की श्रुति ने विदेशों में लगाया 'देशी डिश' का तड़का

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-23 12:47 GMT
नागपुर की श्रुति ने विदेशों में लगाया 'देशी डिश' का तड़का

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतीय व्यंजन की बात ही कुछ और होती है। इसकी खुशबू पूरी दुनिया में फैली हुई है। विदेशी भी यहां के भोजन के दीवाने होते हैं। भारतीय स्वाद से रूबरू करवाने के लिए नागपुर की युवा शेफ श्रुति जैन को सिंगापुर में विशेष रूप से आयोजित कुकिंग क्लास के लिए आमंत्रित किया गया।

वे महज 26 वर्ष की हैं और कुकिंग में महारत हासिल है। रामदेव बाबा इंजीनियरिंग कॉलेज से एमबीए कर चुकीं श्रुति कहती हैं कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि देश ही नहीं, विदेशों में भी उनके बनाए हुए खाने की धूम है। कुकिंग कौशल से प्रभावित होकर श्रुति को दोबारा जनवरी में सिंगापुर बुलाया जा रहा है। स्वाद की दुनिया में नाम कमा चुकीं श्रुति आगामी दिनों में दुबई भी कुकिंग क्लास लेने जाएंगी। पिछले वर्ष श्रुति जैन ने कुकरी शैली में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भी बनाया है।

मां से प्रभावित थी

श्रुति नागपुर में ही पली-बढ़ी हैं। वह बताती हैं कि वे अपनी मां से काफी प्रभावित हैं। 14 साल की उम्र तक श्रुति  को तरह-तरह की रेसिपी पढ़ कर खाना बनाने का शौक हो गया था। वे मां की किचन में मदद करने लगीं। श्रुति मानती हैं कि आधुनिक समाज में रहन-सहन के तरीकों में घर पर खाना बनाने का चलन कम होता जा रहा है। ऐसे में रेस्तरां और फास्ट फूड वाली जीवनशैली को बढ़ावा मिल रहा है, लेकिन पुरुष या महिला, हर किसी को अपना खाना खुद बनाना आना चाहिए। खुद का बनाया हुआ खाना पोषक और तसल्ली देने वाला होता है।

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों फॉलोअर

श्रुति कहती हैं कि उनके फेसबुक और इंस्ट्राग्राम में लाखों फॉलोअर हैं। वे उनकी रेसिपी पढ़ते हैं और लाइक भी करते हैं। हजारों लोगों को भारतीय व्यंजन पंसद आ रहे हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के व्यंजन खाने और पकाने के बाद श्रुति मानती हैं कि भारत में जितने प्रकार के व्यंजन मिलते हैं, उतने और कहीं नहीं मिलते। उन्होंने बताया कि मुझे भारतीय व्यंजनों पर गर्व है। यहां के व्यंजनों में काफी विविधता है। उन्होंने सिंगापुर में ग्रेवी और सब्जियां बनाना सिखाई। उनकी कुकरी क्लास में हजारों लोग आए। उन्हें ऐसा नहीं लगा थाकि इतने लोग उनकी कुकरी क्लासेस में आएंगे। वहां मिली रिस्पांस को देखकर अब मैंविदेशों में कुकिंग सिखाउंगी इसके साथ ही अब शेफ को ग्लोबली अपडेट भी रहना बहुत ज़रूरी है।

Similar News